Dream 11 में रातों-रात करोड़पति बनने के चक्कर में कंगाल हो रहे हैं युवा, मानसिक तनाव अलग

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Dream 11 में रातों-रात करोड़पति बनने के चक्कर में कंगाल हो रहे हैं युवा, मानसिक तनाव अलग

आईपीएल dream 11 एक ऐसा खेल है जो 49 रुपए में युवाओं को रातों रात करोड़पति बनने का सपना दिखा रहा है. इस चक्कर में लाखों युवाओं को इस खेल की लत लगी हुई है और अपनी वर्षो की मेहनत की कमाई को यूं ही बर्बाद करने में लगे हुए हैं. इसका जीता जागता उदाहरण है राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) निवासी रामकिशोर शर्मा.

इनका कहना है कि मैं सरकारी शिक्षक हूं और इस तरह के खेलों में विश्वास नहीं करता था. लेकिन कुछ दिनों पहले जिले के माडापुरा गांव निवासी खेम चन्द (Khem Chand) जो दिहाड़ी मजदूर था उसने आईपीएल dream 11 खेल के माध्यम से दो करोड़ रुपए (Two Crore Rupees) का ईनाम जीता था.

- Advertisement -
- Advertisement -

इसे देख मेरे मन में भी लालच आया और प्रतिदिन हजारों रुपए इस खेल में लगाने लगा. इस खेल में प्रतिदिन पैसे की बर्बादी देख मानसिक तनाव से पीड़ित हो गया था. वहीं छोटी-छोटी बातों पर परिजनों से नोक झोंक होने लगी थी. इस खेल में अब तक 17000 रुपये लगाकर हार चुका हूं. इसके बाद मुझे महसूस हुआ कि यह कुछ नही है सिर्फ बर्बादी का खेल है. मैंने इस खेल को खेलना बंद कर दिया. उस दिन से मैं बिल्कुल स्वस्थ होने के साथ परिजन बेहद खुश है.

जिले में लाखों रुपए लगा रहे है युवा….

रामकिशोर शर्मा (Ramkishore Sharma) ने बताया था जब हम किसी खेल को खेलते हैं तो हमारे संपर्क में वह लोग आ जाते है जो इस खेल में रूचि रखते हैं. मैं कई ऐसे युवाओं को जानता हूं, जो प्रतिदिन हजारों रूपए लगाकर पैसे की बर्बादी कर मानसिक तनाव का शिकार हो रहे है.

इसी खेल के दौरान मेरी जान पहचान मछली मोहल्ला सुल्तान कुरैशी (Sultan Qureshi) से हुई. वह कबाड़ी का काम करता है. एक दिन की आय 300 से लेकर 500 रुपए है. वह भी इस खेल के चक्कर में ऐसा पड़ा कि उसने अपने कई महीनों की जमा पूंजी के साथ अपनी बाइक बेच दी है.

आपके शहर से (भरतपुर)

अब मेरी उससे दो दिन पहले बात हुई थी तो बोल रहा था सब कुछ बर्बाद हो गया. एक नहीं दो नहीं बल्कि जिले में ऐसे सैकड़ों युवा है जो करोड़पति बनने के चक्कर में रोडपति हो गए है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...