Development :आदर्श नगर पंचायत मे विकास के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Development :आदर्श नगर पंचायत मे विकास के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च

Development: कुशीनगर के आदर्श नगर पंचायत फाजिलनगर में पथ प्रकाश,जल निकासी, बिजली आपूर्ति व सड़कों की दशा सुधारने के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

प्रदेश के नगर विकास मंत्रालय ने पं दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना व पं दीनदयाल उपाध्याय नगर सृजन योजना के तहत यह धन दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रदेश में निकायों के विकास के लिए ये दोनों योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसी नपं जहां की आबादी 20 हजार से अधिक है वहां के लिए आदर्श नगरयोजना के तहत चार करोड़ व जहां की आबादी 20 हजार से कम है वहां के लिए तीन करोड़ रुपए दिया जाता है।

चूंकि नपं फाजिलनगर की जनसंख्या 20 हजार से अधिक है इसके चलते दोनों योजनाओं को मिलाकर कुल साढ़े चार करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है।

इससे बुद्ध मंदिर क्षेत्र,नौका विहार, बाबू बाजार,फोरलेन,कालेज रोड व बाजार के अन्य प्रमुख स्थानों पर सड़क, नाली निर्माण व पथ प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाएगी। कुछ समय पहले निवासियों ने विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को इससे संबंधित मांग पत्र दिया था।

जिसके बाद उन्होंने मंत्रालय को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी क्रम में शासन ने यह धनराशि जारी की है।

उन्होंने कहा कि भेदभाव रहित विकास सरकार की नीति है। इसके लिए सभी प्रयास होंगे। जरुरत पड़ी तो अन्य योजनाओं के लिए भी प्रयास होगा। इसके लिए नपं के साथ सहयोग होगा।

ईओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि शासन के द्वारा इन योजनाओं के तहत धन दिए जाने की जानकारी मिली है धन उपलब्ध होने के बाद नगर पंचायत के विकास को समुचित गति मिल सकेगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन, पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक...

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के सामने दिया करारा जवाब

कटरीना कैफ का शाहरुख खान पर निशाना, मीडिया के...

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का वितरण

प्रशासन की निगरानी में हो रहा यूरिया खाद का...

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों भवन स्वतः हटाए गए

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में न्यायालय के निर्देश पर आठों...