Dam:पहली बरसात ने छितौनी बांध की खोली पोल,रेन कट से बांध पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Dam:पहली बरसात ने छितौनी बांध की खोली पोल,रेन कट से बांध पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Dam: कुशीनगर जनपद में निरंतर दो दिनों से हो रही बरसात ने छितौनी बांध की सूरत ही बिगाड़ कर रख दी है

एक ओर जहां रेन कट से छितौनी बांध पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वही नारायणी नदी में पानी बढ़ने पर बांध टूटने का खतरा मंडराने लगा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक छितौनी बांध के बी एन सिंह ठोकर से लगाएत 12.720 वीरभार ठोकर तक भैसहा गांव के समीप, मुसहरी ढाला के समीप एवं लक्ष्मीपुर पडरहवा के समीप जगह-जगह रेन कट होने से छितौनी बांध पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

यदि बाढ़ खंड बंधे पर मरम्मत कार्य नहीं करता है और वंदे को अपने हाल पर छोड़ देता है

तो नदी में पानी बढ़ने पर इस रास्ते नदी का पानी बंधे को तोड़ देगा ।जिसको लेकर ग्रामीण आशंका जताने लगे हैं।

सनद रहे कि बाढ़ खंड कुशीनगर ने वीरभार ठोकर से लगाएत हनुमानगंज तक छितौनी बांध पर बंधे की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य किया है

लेकिन रेन कट ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर दिया है।

यही नहीं गांव के किनारे बंधे पर रैंप नहीं बनाए जाने से भी बांध क्षतिग्रस्त हो रहा है।

इस संबंध में बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार का का कहना है कि बंधे का निरीक्षण कर रहा हूं जहां-जहां बंधा क्षतिग्रस्त हुआ है वहां मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...