Currency: 500 रुपये के नोट भी होंगे वापस!1000 के नोट फिर से जारी होंगे? RBI Governor ने दी ये जानकारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Currency: 500 रुपये के नोट भी होंगे वापस!1000 के नोट फिर से जारी होंगे? RBI Governor ने दी ये जानकारी

Currency: रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने

का फैसला लिया है, जिसके बाद से ही 500 और 1000 रुपये के नोटों (500 rupees note) को

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगी थी. आरबीआई के गवर्नर ने आज सुबह को 500 और

1000 रुपये के नोटों (1000 rupees note) को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

इसके बाद में पीटीआई ने भी ट्वीट करके नोटों की सच्चाई के बारे में बताया है.

बता दें साल 2016 में हुई नोटबंदी और हाल ही में सर्कुलेशन से बाहर हुए 2000 रुपये के नोट के

बाद में लोगों के मन में कई तरह की चिंता देखने को मिल रही है.

शक्तिकांत दास ने बताई सच्चाई

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि 500 रुपये के नोट को वापस लिए जाने का कोई

भी प्लान नहीं है. यह पूरी तरह सर्कुलेशन में रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है

कि आरबीआई फिलहाल अभी 1000 रुपये के नोट को फिर से

जारी करने नहीं जा रही है.इस तरह का सरकार का कोई भी प्लान नहीं है.

1.80 लाख करोड़ रुपये वापस हो चुके हैं नोट

मीडिया को संबोधित करते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि उन्होंने कहा 31 मार्च, 2023 तक

3.62 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट चलन में थे.

अबतक 1.80 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ चुके हैं.

उन्होंने कहा कि 2000 रुपये के करीब 85 प्रतिशत नोट बैंक

अकाउंट में जमा किए जा रहे हैं, बाकी नोटों को छोटे नोटों से बदला जा रहा है.

2016 में जारी हुए थे नोट

बता दें साल 2016 में नोटबंदी के बाद नकदी की कमी की भरपाई के लिए 2,000 रुपये का नोट

लाया गया था. इसके साथ ही उस समय पर 500 रुपये के भी नए नोट जारी किए गए थे.

बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं नोट

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि जिसके पास भी 2,000 रुपये का नोट है

वह उसे अपने बैंक अकाउंट में जमा कर सकता है या किसी दूसरे नोट से

बैंक में जाकर बदल सकता है. बैंकों को 2,000 का नोट बदलने के लिए जरूरी व्यवस्था करने की

सलाह दी गई है. उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि 30 सितंबर की

समयसीमा तक 2,000 के ज्यादातर नोट वापस हो जाएंगे.’

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...