Crop Insurance: PMBY का फायदा लेने के लिए ये 4 डॉक्यूमेंट्स जरूरी,आपदा में नुकसान की होगी भरपाई
PMFBY: मौसम में बदलाव की मार किसानों पर पड़ी है. मार्च के पहले हफ्ते में बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.
प्राकृतिक आपदा से फसल खराब हो सकते हैं. ऐसे में उन किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है, जिसने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) के जरिए अपनी फसलों का बीमा नहीं कराया है.
फसल बीमा कराने वाले किसानों को सरकार की ओर से फसल का मुआवजा मिल जाएगा.
प्राकृतिक आपदा जैसे, बेमौसम बारिश आंधी और तूफान से फसलें नष्ट हो जाती हैं. फसलों के नुकसान से बचने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों के लिए फायदेमंद स्कीम है.
बता दें कि केन्द्र सरकार की सफल योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा वर्ष 2016 से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लॉन्च किया गया था. इस योजना का फायदा लेने के लिए केवल चार दस्तावेजों की जरूरत होती है.
PMFBY के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर किसान अपनी फसलों का बीमा करवाकर मुआवजा लेना है तो PMFBY के लिए आवेदन करना होगा. इसमें किसानों को अपने 4 अहम दस्तावेज देने होंगे.
बैंक अकाउंट नंबर
आधार नंबर
किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
किसान का निवास प्रमाणपत्र के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड आदि
16 करोड़ से अधिक किसानों ने उठाया फायदा
फरवरी 2016 से शुरू हुआ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) पिछले 8 वर्षों से करोड़ों किसानों को सुरक्षा कवच दे रही है.
योजना के तहत अबतक 16 करोड़ से अधिक किसान आवेदनों को उनके 30 हजार करोड़ के प्रीमियम के मुकाबले 1. 56 लाख करोड़ रुपये के दावों को वितरित किया जा चुका है.
किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और अप्रत्याशित घटनाओं से बचाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है.
PMFBY
किसानों के लिए केआरपीएच से
आसान हुआ समय पर देना फसल नुकसान की सूचना
कम हुआ हितों का टकराव
सुनिश्चित हुआ दावों पर त्वरित और कुशलतापूर्वक कार्रवाई
14447 पर किसानों के हर सवाल का जवाब मिलेगा
