Credit Card: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्रों को पढ़ाई के लिए मिलेगा 4 लाख तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई
Credit Card: बिहार की राज्य सरकार गरीब छात्रों की पढ़ाई के लिए
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चलाती है। जिसके तहत सरकार छात्रों को 4 लाख रुपये तक का
लोन देती है। इस योजना का उद्देश्य गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करना है।
दरअसल हर साल पैसे की तंगी के कारण अधिकतर बच्चे पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते है।
ऐसे में स्टूडेंट क्रैडिट कार्ड की मदद से वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। आज की स्टोरी में हम
आपको बताने जा रहे है कि आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
पात्रता
आवेदनकर्ता बिहार का निवासी हो।
आवदेनकर्ता की उम्र 18 से 25 साल हो।
आवेदनकर्ता 12वीं पास हो।
वह किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो।
आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
पैन कार्ड
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
शिक्षण संस्थान का प्रवेश का प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
बैंक डिटेल
कैसे करें अप्लाई
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिसिअल वेबसाइट
https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जाएं।
यहां न्यू एप्लिकेशन रजिस्टेशन पर क्लिक करें।
यहां एक फॉर्म खुलकर आएगा इसे भरकर सेंड ओटीपी पर क्लिक कर दें।
मोबाइल और इमेल आईडी पर आए ओटीपी को भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक लॉगिन और पासवर्ड मिलेगा।
इसकी मदद से फिर से लॉगिन कर लें।
यहां सेलेक्ट स्कीम मेनू के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक कर लें।
यहां मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें।
