Credit Card से करें शॉपिंग या Buy Now Pay Later से? जानिए किसमें होता है ज्यादा फायदा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Credit Card से करें शॉपिंग या Buy Now Pay Later से? जानिए किसमें होता है ज्यादा फायदा

Credit Card: दिन आपको कहीं ना कहीं सेल जरूर दिखती होगी. ये सेल आपको और कहीं भले ही ना दिखे,

लेकिन अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर तो पूरे साल सेल लगी ही रहती है.

- Advertisement -
- Advertisement -

इन सेल में अक्सर किसी ने किसी क्रेडिट कार्ड पर ऑफर आते हैं. वहीं कई बार बाई नाऊ पे लेटर की सुविधा दी जाती है, ताकि अधिक से अधिक लोग सामान खरीदें.

बाई नाऊ पे लेटर (Buy Now Pay Later) यानी अभी सामान खरीदकर बाद में भुगतान करने की सुविधा.

ऐसे में बहुत सारे लोग सोचते हैं कि क्रेडिट कार्ड से सामान लेने के बजाय अगर Buy Now Pay Later की सुविधा ले लें, तो क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी ब्लॉक नहीं होगी.

यहां एक बड़ा सवाल ये भी उठता है कि आखिर क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करनी ठीक है या फिर Buy Now Pay Later का इस्तेमाल करें? आइए जानते हैं.

Credit Card और Buy Now Pay Later में समानताएं

भले ही आप क्रेडिट कार्ड से सामान खरीदें या फिर Buy Now Pay Later के जरिए खरीदारी करें, दोनों में ही आपको भुगतान करने के लिए कुछ वक्त मिलता है.

दोनों में ही एक क्रेडिट लिमिट तय होती है, जिससे ज्यादा की शॉपिंग आप नहीं कर सकते हैं. अगर समय से भुगतान नहीं करते हैं तो दोनों में ही आपको पेनाल्टी चुकानी होती है.

लेकिन दोनों की अपनी कुछ खासियत भी हैं

अगर आप क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं.

कुछ क्रेडिट कार्ड तो कैशबैक भी मुहैया कराते हैं. वहीं अगर आप Buy Now Pay Later का इस्तेाल करते हैं तो आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे.

अगर आप क्रेडिट कार्ड से सामान खरीदते हैं तो भुगतान के लिए 30-50 दिन तक का समय मिलता है, जबकि Buy Now Pay Later के तहत आपको कई बार आउटस्टैंडिंग बिल को कुछ किस्तों में बांटकर भुगतान करने की सुविधा मिलती है.

इसके लिए कोई अलग चार्ज नहीं लगता. हालांकि, क्रेडिट कार्ड में भी कई बार नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प मिलता है.

आपको किससे करनी चाहिए खरीदारी?

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग से कुछ खरीदना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने क्रेडिट कार्ड को तवज्जो देनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें आपको बेनेफिट्स ज्यादा मिलेंगे. कैशबैक भी मिलेगा और रिवॉर्ड प्वाइंट भी.

वहीं अगर चाहे तो नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी आपको मिल ही जाएगी.

हां, अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है या उसमें लिमिट नहीं बची है तो फिर आप Buy Now Pay Later का इस्तेमाल कर सकते हैं.

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...