Cm yogi : UP की हर तहसील पर जल्द होगी ये व्यवस्था, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cm yogi : UP की हर तहसील पर जल्द होगी ये व्यवस्था, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Cm yogi ने गुरुवार सरकारी आवास पर 34 नवनिर्मित फायर स्टेशनों के लोकार्पण और चार के शिलान्यास के मौके पर बड़ा ऐलान किया।

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 1944 से 2017 के बीच 73 वर्षों में केवल 288 फायर स्टेशन स्थापित किए गए थे, जबकि पिछले सात वर्षों में 71 नए फायर स्टेशन स्थापित किए गए। जल्द ही पूरे देश में यूपी ऐसा राज्य होगा, जहां तहसील स्तर पर फायर स्टेशन होंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

35 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए सीएम योगी ने कहा हमारी सरकार ने कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया तो आधुनिकीकरण के लिए समयबद्ध तरीके से कार्यक्रम चलाए।

यह उसी का परिणाम है कि आज अग्निशमन विभाग प्रदेश की इमरजेंसी सेवाओं में एक बेहतरीन सेवा प्रदान करने के लिए अपने आप को तैयार कर रहा है। विभाग की सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अब तक लगभग 1400 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

पिछले सात वर्षों में विभाग के आधुनिकीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। साथ ही भाग में अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। पहले अक्सर उद्यमी एनओसी को लेकर शिकायतें करते थे।

अब उसमें कई बदलाव कर उसका सरलीकरण कर दिया गया है। इससे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में यूपी की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ।

रिस्पांस टाइम को कम करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि फायर टेंडर के रिस्पांस टाइम को कम से कम करने पर जोर होना चाहिए ताकि जन-धन की हानि को कम से कम किया जा सके। पिछले कुछ वर्षों में इसमें काफी सुधार भी हुआ है।

यही वजह है कि 33000 से अधिक अग्नि दुर्घटनाओं में 3780 जनहानि को रोका गया। साथ ही 5000 से अधिक पशुओं के साथ ही 150 करोड़ रुपये की संपत्ति को नष्ट होने से बचाया गया।

इसके अलावा विभाग तेज लू के दौरान फसलों में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सदैव खड़ा रहता है। इसे ही ध्यान में रखते हुए हमने आपात सेवाओं का उच्चीकरण करने का कार्य किया है।

इस दिशा में न केवल अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकरण बल्कि प्रदेश में एसडीआरएफ के गठन की कार्रवाई को भी पूरा किया गया है। आज एसडीआरएफ की छह कंपनियां काम कर रही हैं।

लोगों को प्रशिक्षित कर मदद के लिए करें प्रेरित

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग रिस्पांस टाइम को कम करता है तो आम आदमी के मन में विभाग और शासन के प्रति विश्वास मजबूत होगा। उसके लिए सहायता को पहुंचाना हमारा दायित्व है।

विभाग को अपने खाली समय में स्कूल और कॉलेज में बच्चों के प्रशिक्षण के लिए भी प्रयास करना चाहिए, उनकी काउंसिलिंग को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाना चाहिए,

क्योंकि सामान्य दिनों में केवल विभाग के भरोसे ही रहकर नहीं बल्कि घटना घटित होते ही बचाव शुरू हो यह महत्वपूर्ण है। बचाव के लिए हम लोगों को पहले से ही तैयार करें।

अग्निकांड के लिए कौन-कौन सी लापरवाही जिम्मेदार होती हैं, कैसे हम जनधन की हानि को रोक सकें, इसके प्रति लोगों को पहले से तैयार कर सकें तो घटना के बाद जब तक सहायता पहुंचती है,

तब तक लोग स्वयं भी अपने स्तर पर बचाव अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। हर घटना हमारे लिए एक सबक होनी चाहिए और फिर उस सबक को लोगों तक पहुंचाना चाहिए, ताकि लापरवाही से बचा जा सके।

सीएम ने कहा कि कहीं कोई दुर्घटना होती है तो अक्सर लोग वहां पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी करते रहते हैं। उस समय हमें सबसे पहले वहां पर लोगों को बचाना चाहिए, राहत कार्यों में भाग लेना चाहिए।

इस मौके पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में पुलिस विभाग अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल बन गया है।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा अविनाश चंद्र व एडीजी पद्मजा चौहान समेत कई अफसर मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...