car insurance investigation:एजेंट के चक्कर में पड़ना जाए भूल,घर बैठे 2 मिनट में पता चलेगा कार इंश्योरेंस का प्रीमियम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

car insurance investigation:एजेंट के चक्कर में पड़ना जाए भूल,घर बैठे 2 मिनट में पता चलेगा कार इंश्योरेंस का प्रीमियम

car insurance investigation: आप भी एजेंट के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे Car Insurance Premium चेक कर सकते हैं.

गाड़ी के इंश्योरेंस का प्रीमियम जानने के लिए आपका ज्यादा टाइम भी खर्च नहीं होगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

आप लोगों को ऑनलाइन बहुत से Car Insurance Calculator मिल जाएंगे जो प्रीमियम अमाउंट का पता लगाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

car insurance investigation

कई वेबसाइट्स हैं जो ऑनलाइन Car Insurance Calculator की सुविधा ऑफर करती हैं जैसे कि पॉलिसी बाजार, ACKO, Bajaj Allianz, डिजिट इंश्योरेंस आदि.

कुल मिलाकर जितनी भी इंश्योरेंस कंपनियां हैं इन सभी की वेबसाइट्स पर आपको प्रीमियम चेक करने के लिए कैलकुलेटर की सुविधा मिल जाएगी.

ऐसे पता लग जाएगा प्रीमियम

  • सबसे पहले आपसे आपका कार का नंबर डालने के लिए कहा जाएगा.
  • इसके बाद आपसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी पूछी जाती है, हर वेबसाइट पर ऐसा नहीं, कुछ वेबसाइट्स केवल आपसे आपका नंबर ही मांगती हैं.
  • मोबाइल नंबर, नाम और ईमेल आईडी डिटेल शेयर करने के बाद आपको IDV Value चुनने के लिए एक मीटर दिया गया होता है जिसे आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं. एक बात ध्यान रखें कि जितनी ज्यादा आप आईडीवी वैल्यू बढ़ाते जाएंगे, प्रीमियम उतना ही बढ़ता जाएगा.
  • IDV Value चुनने के बाद आपसे कुछ जरूरी सवाल पूछे जाते हैं जैसे कि आप कौन सी इंश्योरेंस लेना चाहते हैं, Comprehensive या फिर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस. इस सवाल का जवाब देने के बाद आपको आपकी कार का इंश्योरेंस प्रीमियम आपको पता चल जाएगा.

car insurance investigation

एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि सभी वेबसाइट्स जो आपको घर बैठे ऑनलाइन कार इंश्योरेंस का प्रीमियम कैलकुलेट करने की सुविधा देती हैं,

ये सभी साइट्स मोबाइल नंबर की मांग करती हैं. मोबाइल नंबर देने के बाद इन सभी कंपनियों के डेटाबेस में नंबर रजिस्टर हो जाता है और फिर कंपनियों की तरफ से आपको प्लान के बारे में समझाने के लिए कॉल आने लगते हैं.

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related