Car Insurance को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार करने जा रही ये फैसला
Car Insurance : देशभर में करीब 30 लाख से ज्यादा गाडियां
बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के चल रही हैं. सूत्रों के मुताबिक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से
जुड़े कानून को सरकार सख्ती से पालन कराना चाहती है. इसके मकसद से
सरकार ये डेटा जनरल इंश्योरेंस कंपनियों से साझा करने पर विचार कर रही है.
इस फैसले से इंश्योरेंस कंपनियों के कारोबार को बूस्ट मिल सकता है.
सरकार का ये प्रयास जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के लिए एक अच्छी खबर है.
यह भी पढ़ें :Car Insurance के नाम पर डीलरशिप ना लगा दे चूना, इन बातों का रखें ख्याल
इंश्योरेंस इंफॉर्मेशन ब्यूरो का डेटा एक्सेस कंपनियों को मिल सकता है.
मोटर इंश्योरेंस को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार का ये फैसला काफी अहम है.
30 लाख गाड़ियों का इंश्योरेंस नहीं
IIB के डेटा के मुताबिक करीब 30 लाख वाहन बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के सड़क पर चल रहे हैं.
30 लाख गाड़ियों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस बिजनेस का एक बड़ा अवसर है.
सरकार के इस प्रयास से इंश्योरेंस फ्रॉड को रोकने और क्लेम रेश्यो बढ़ाने में मदद मिलेगी.
कितना चालान?
वर्तमान में बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कार चलाने पर 2000 रुपए का चालान है. राज्य भी
बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ियों को चालान करके बड़ी कमाई करती हैं. ये कमाई उनके राजस्व खाते में जाती है.
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
