Car Insurance : नई कार का इंश्योरेंस डीलरशिप से लें या बाहर से? ऐसे बचेंगे कई हजार रुपये… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Car Insurance : नई कार का इंश्योरेंस डीलरशिप से लें या बाहर से? ऐसे बचेंगे कई हजार रुपये…

Car Insurance : जब आप नई कार खरीदते हैं तो डीलरशिप आपको कार इंश्योरेंस भी ऑफर करती है.

हालांकि, इंश्योरेंस का पैसा ग्राहक ही देता है. यहां बहुत से लोगों को शिकायत होती है

- Advertisement -
- Advertisement -

कि डीलरशिप उन्हें ज्यादा महंगा इंश्योरेंस दे रही है. तो क्या इससे बचा जा सकता है?

जी हां, आप चाहें तो डीलरशिप से इंश्योरेंस लेने से मना कर सकते हैं

और खुद Car Insurance ऑनलाइन या फिर किसी एजेंट के जरिए किसी भी कंपनी का  ले सकते हैं.

लेकिन, सवाल यह है कि क्या डीलरशिप से ही Car Insurance लेना चाहिए या फिर बाहर

(ऑनलाइन या एजेंट) से भी लेने में कोई परेशानी नहीं है. चलिए, इनके फायदे और नुकसानों के बारे में बताते हैं.

डिलरशिप से इंश्योरेंस लेने के फायदे

डिलरशिप आमतौर पर आपको अच्छी इंश्योरेंस डील देती है.

आपकी इंश्योरेंस लेने के लिए ज्यादा रिसर्च नहीं करना पड़ती है, जिससे समय की बचत होती है.

भविष्य में अगर इंश्योरेंस क्लेम में कोई समस्या होती है, तो डिलरशिप आपकी सहायता कर सकती है.

डिलरशिप से इंश्योरेंस लेने के नुकसान

आमतौर पर डिलरशिप आपको केवल एक ही इंश्योरेंस कंपनी का विकल्प देती है.

इंश्योरेंस का प्रीमियम महंगा होता है क्योंकि उसमें डिलरशिप अपना कमिशन जोड़ती है.

आमतौर पर डिलरशिप आपको इंश्योरेंस की सभी शर्तों के बारे में नहीं बताती है.

बाहर (ऑनलाइन या एजेंट) से इंश्योरेंस लेने के फायदे

आप कई इंश्योरेंस कंपनियों की पॉलिसी की तुलना कर सकते हैं और सबसे अच्छा विकल्प चुन सकते हैं.

इंश्योरेंस प्रीमियम कई हजार रुपये तक कम (डिलरशिप के मुकाबले) हो सकता है.

आप अपनी पसंद की इंश्योरेंस कंपनी से पॉलिसी खरीद सकते हैं.

इंश्योरेंस कंपनी या एजेंट से आप पॉलिसी की सभी शर्तों के बारे में आसान से जानकारी ले सकते हैं.

बाहर (ऑनलाइन या एजेंट) से इंश्योरेंस लेने के नुकसान

इंश्योरेंस लेने के लिए समय और प्रयास, दोनों लगते हैं क्योंकि अच्छी पॉलिसी के लिए रिसर्च करनी पड़ती है.

अगर कोई समस्या होती है, तो आपको खुद ही इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करना पड़ सकता है. डीलरशिप मदद नहीं पाती है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...