Car Insurance: कार इंश्योरेंस खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान? यहां जानें सबकुछ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Car Insurance: कार इंश्योरेंस खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान? यहां जानें सबकुछ

Car Insurance: कार खरीदने के बाद हमारे घर पर खुशियों का माहौल होता है।

कार आने के बाद हम इसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो जाते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

ऐसे में कार का इंश्योरेंस कराने का या कह सकते हैं कि हम

कार इंश्योरेंस (Car Insurance) पॉलिसी लेने पर विचार करते हैं।

वहीं आज के समय में कार की पॉलिसी बेचने वाली कंपनियों की भरमार है,

ऐसे में आपको कुछ बातों को जानकर इनमें से ही सही का चुनाव करना होता है।

अगर आप नई कार खरीद रहे हैं और आपको एजेंसी से ही इंश्योरेंस कवर मिल रहा है

तो आपको वहां भी अपने हिसाब से इंश्योरेंस कवर लेना चाहिए।

प्लान खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, आज जानेंगे।

ये बातें है Car insurance खरीदने के दौरान अहम, जानें इनके बारे में

बता दें कि जब आप Car Insurance Policy लेने जाते हैं

तो आपको शर्तों और नियमों का एक लंबा तगड़ा लेखा-जोखा दिया जाता है,

इसके साथ ही इसमें जो भी लिखा होता है, वह बहुत ही छोटे अक्षरों में लिखा होता है।

ऐसे में आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और इसके बाद ही Car Insurance Policy को अपनी कार के

लिए लें। इसके साथ ही अगर आप नई कार लेते हैं तो सबसे पहले आपको थर्ड पार्टी बीमा कवर

को लेना चाहिए, क्योंकि यह अनिवार्य है। बता दें कि Car Insurance Policy लेते समय

आप यह ध्यान दें कि जो भी इंश्योरेंस कवर आप ले रहे हैं वह कॉम्प्रिहेंसिव है

या नहीं। वहीं आप कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस को खरीदने में दिलचस्पी दिखाये, क्योंकि यह

आपकी कार की बाढ़, चक्रवात, भूकंप जैसी आपदाओं से हुई क्षतिपूर्ति को कवर करता है।

ले रहे हैं Car Insurance Policy, इन बातों का भी बेहतरी से दें ध्यान

अगर आप Car Insurance Policy लेने जा रहे हैं आप अपने स्तर से इसके लिए रिसर्च जरूर करें,

इसके जरिये आपके सामने कई तरह के विकल्प खुलेंगे।

इसके साथ ही आप Car Insurance Policy लेते समय IDV की जांच जरूर करें।

वहीं IDV को insured declared value के रूप जाना जाता है,

जहां आपकी कार चोरी हो जाने पर बीमाकर्ता आपकी कार का पूरा भुगतान IDV के आधार पर करता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...