Car Driver:क्या आपकी कार ड्राइवर सीट सही पोजीशन में है? ऐसे करें बेहतर एडजस्टमेंट
Car Driver: कार चलाते समय सही ढंग से बैठना जरूरी है. आरामदायक और
सुरक्षित यात्रा के लिए यह आवश्यक है कि आप ड्राइव करते हुए सही पोस्चर में बैठें.
इससे ड्राइविंग के समय थकान कम होती है और सुरक्षा भी बनी रहती है.
यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप जानें कि आपके बैठने का सही तरीका क्या है,
ताकि आपको यात्रा के दौरान किसी तरह की तकलीफ न हो. सही पोस्चर में बैठकर
ड्राइविंग करने से आपकी पीठ और गर्दन को आराम मिलता है. यह ड्राइविंग के बाद
थकान को भी कम करता है. चलिए, बताते हैं कि ड्राइविंग के लिए सीट एडजस्ट और पोस्चर के बारे में बताते हैं.
1. सीट एडजस्टमेंट
जब कार चलाएं तो जरूरी है कि आपकी पीठ, सीट के पूरी तरह से सपोर्ट में हो
और सही एंगल में हो. अगर आपको सीट पर बैठने में कठिनाई हो रही है,
तो सीट एडजस्ट करें. पीठ को सीट से मिलाकर सीधे बैठें और सुनिश्चित करें कि
आपकी पीठ के निचले हिस्से में हल्का सा नेचुरल मोड़ है. इससे ड्राइव करते समय कम्फर्ट मिलेगा.
2. स्टीयरिंग व्हील एडजस्टमेंट
जब आप कार चलाएं तो स्टीयरिंग व्हील को ऐसी पोजिशन में एडजस्ट करें,
जहां आपके हाथ बिना कंधों को फैलाए या झुकाए, उस तक आराम से पहुंच रहे हों और उसे घुमा पा रहे हों.
आपकी कोहनियां थोड़ी मुड़ी हुई हों और कंधे ढीले हों. कार चलाते समय कंधों को टाइट करने से बचें.
3. सीट हाइट एडजस्ट
कार स्टार्ट करने से पहले सुनिश्चित करें कि सीट उतनी हो, जहां से आपको सड़क
साफ-साफ दिखाई दे सके. इससे आपको गर्दन दर्द की समस्या नहीं होगी. इसके साथ ही,सीट हाइट एडजस्ट में यह भी
ध्यान रखें कि उतनी ही हाइट रखें, जितने से आपके पैर बिना खिंचाव के आराम से पैडल तक पहुंच सकें.
4. हेडरेस्ट को एलाइन करें
अपनी कार के हेडरेस्ट को ऐसे एलाइन करें कि उसका टॉप आपके सिर के टॉप के लेवल में हो.
अचानक रुकने या टकराने की स्थिति में यह गर्दन और सिर को सहारा देगा. इससे झटके के कारण गर्दन टूटने की संभावना कम होती है.
