Car Care Tips: क्या आपकी कार का एवरेज हो गया है कम? तो अपनाएं ये चार उपाय, खत्म हो जाएगी परेशानी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Car Care Tips: क्या आपकी कार का एवरेज हो गया है कम? तो अपनाएं ये चार उपाय, खत्म हो जाएगी परेशानी

Car care tips: अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी कार का

एवरेज काफी कम हो गया है। ऐसा होने से बिना वजह खर्च भी बढ़ जाता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी कार में भी इस तरह की परेशानी होती है

तो किन उपायों के जरिए परेशानी को खत्म किया जा सकता है।

तेज स्पीड में ना चलाएं

अक्सर लोगों को तय सीमा से ज्यादा स्पीड पर कार को चलाते हुए देखा जा सकता है।

ऐसा करने से ना सिर्फ वह अपनी और अन्य वाहनों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ाते हैं

बल्कि इससे कार का एवरेज भी कम होता है। तेज स्पीड में वाहन चलाने से इंजन को

ज्यादा तेजी से काम करना पड़ता है, जिससे एवरेज में कमी आती है।

ऐसा करने पर पुलिस की ओर से चालान भी किया जा सकता है।

खराब क्वालिटी का तेल

कई बार पेट्रोल या डीजल भरवाते हुए खराब क्वालिटी का पेट्रोल या डीजल कार में भर दिया जाता है।

ऐसा करने से ना सिर्फ इंजन को लंबे समय में नुकसान होता है

बल्कि कार का एवरेज अचानक से कम हो जाता है। इसलिए

कोशिश करें कि सही जगह से ही कार में पेट्रोल या डीजल भरवाएं।

ना रखें ज्यादा सामान

कई बार लोग कार में सफर के दौरान ज्यादा सामान रख लेते हैं।

या फिर कई बार क्षमता से ज्यादा लोगों के साथ कार में सफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें :Car Insurance : भारत में कितनी तरह की होती है कार बीमा, वह सब कुछ जानना जरूरी

इन दोनों ही कारणों से भी कार का एवरेज कम हो जाता है। साथ ही ऐसा करने से

कार को लंबे समय में नुकसान भी होता है और नियमों का उल्लंघन भी होता है।

जिस पर पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए चालान भी किया जा सकता है।

किन कारों की है मांग

भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी कम समय में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो चुकी है।

जिसके कारण अब बाजार में ऐसी कारों की मांग ज्यादा रहती है,

जिसे कम खर्च में चलाया जा सके। लेकिन बेहतर एवरेज देने वाली कारों में

भी कुछ परेशानियों के कारण एवरेज काफी कम हो जाता है।

कब होती है परेशानी

कार चलाने के दौरान बरतने वाली लापरवाही के साथ ही कार के

रख-रखाव में कमी के साथ परेशानियां आने लगती हैं। आमतौर पर

इसकी जानकारी तब मिलती है, जब कार में तेजी से ईंधन की खपत होने लगती है।

ना करें ये काम

कार चलाते हुए आदत सुधारने के साथ ही एवरेज को बेहतर किया जा सकता है।

कुछ लोग कार चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग

काफी जल्दी गियर लगाते हैं। ऐसे की कुछ कारणों से एवरेज कम हो जाता है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...