businessman: “माफ करना बच्चों, नहीं जी पा रहे हैं..”: कारोबारी ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को मारी गोली
businessman: मध्य प्रदेश के पन्ना में कपड़े के एक बड़े कारोबारी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की गोली
मारकर हत्या कर दी. फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है.
जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक,
मृतक संजय सेठ (businessman) बागेश्वर धाम सरकार के भक्त थे.
उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि गुरुजी माफ करना. अगला जन्म यदि मिले तो आपके पक्के भक्त में ही मिले.
आत्महत्या से पहले मृतक संजय सेठ (businessman) ने खुद की एक वीडियो भी बनाई है.
इसमें वो रोते हुए उन लोगों के नाम ले रहे हैं, जिन्होंने उनका कर्ज नहीं चुकाया. वीडियो में संजय कह रहे हैं, ‘
मेरे बच्चों की खातिर मेरा पैसा वापस कर देना प्लीज. मेरी बिटिया की शादी 50 लाख से 1 करोड़ में करें.
मेरी बेटी के खाते में पैसा है. लॉकर में 29 लाख रखा है. मैं और मेरी धर्मपत्नी दोनों जा रहे हैं.
अब नहीं जी पा रहे हैं. जेवर बहुत सारा है बिटिया के लिये. मेरे बच्चों माफ करना.’
रिपोर्ट के मुताबिक, संजय सेठ अपनी पत्नी मीनू के साथ किशोरगंज इलाके में रहते थे.
घटना के वक्त घर की दूसरी मंजिल के कमरे में संजय और मीनू दोनों ही थे.
गोली की आवाज सुनते ही परिवार के अन्य लोग ऊपर पहुंचे, तब तक मीनू ने दम तोड़ दिया था.
हालांकि, संजय की सांसें चल रही थी. अस्पताल ले जाने से पहले ही संजय ने दम तोड़ दिया.
इस मामले में पन्ना एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि साईं मंदिर के पास व्यापारी संजय सेठ ने आत्महत्या की है.
बहुत दुखद घटना है और इस मामले में हमारी जांच चल रही है.
फिलहाल किसी बाहरी शख्स पर हत्या या आत्महत्या के लिए उकसाने का शक नहीं है.
पत्नी-पति ही उस कमरे में थे और कोई नहीं आया. लेकिन फिर भी इस मामले की सारे एंगल से जांच कर रहे हैं.
