Business करने वालों को मिलेगा बिल्डिंग का यूनिक नंबर, इस काम के लिए होगा इस्तेमाल
business: बरेली शहर के आवासीय, व्यावसायिक भवनों को यूनिक आईडी मिलेगी।
नगर निगम में कई सालों से चल रहा व्यावसायिक भवनों को आवासीय बताकर टैक्स जमा करने का खेल बंद होगा।
नगर निगम ने शहर में भवनों का सर्वे का काम पूरा कर लिया है।
इन भवन को यूनिक आईडी देने की कवायद हो रही है। आईडी से भवन का टैक्स जमा किया जाएगा।
शहर में आवासीय व व्यावसयिक भवनों का डाटा जुटाने के लिए शासन की ओर से 2019 में
जीआईएस (जियोग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम) सर्वे का कार्य दिल्ली की कंपनी ने किया है।
सेटेलाइट की मदद से डेटा तैयार किया गया। 80 वार्डों में सर्वे का काम पूरा हो चुका है।
करीब 2.25 लाख भवन अभी तक सामने आ चुके हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है
कि सर्वे से पहले निगम के रिकार्ड में शहर के अंदर करीब 1.42 लाख से अधिक भवन थे, सर्वे के बाद इनकी संख्या बढ़ गई है।
सर्वे कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक शहर के हर भवन को यूनिक प्रापर्टी आईडी जारी की जा रही है।
इस कोड से संपत्ति की पहचान की जा सकेगी। इससे नामांतरण और बकाया
टैक्स वसूली में भी नगर निगम को मदद मिलेगी। भवन स्वामी और संपत्तियों का ब्योरा विभागीय वेबसाइट पर भी
देखा जा सकेगा। अपर नगरायुक्त, सुनील कुमार यादव ने कहा कि जीआईएस सर्वे का काम पूरा हो चुका है।
अब बस रिकॉर्ड तैयार किए जा रहे हैं। यूनिक आईडी पर काम चल रहा है। भवनों को नंबर दिए जा रहे हैं।
