Budget में स्टार्टअप के लिए ये ऐलान करेगी सरकार! नया बिजनेस करने वालों को मिलेगा बढ़ावा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Budget में स्टार्टअप के लिए ये ऐलान करेगी सरकार! नया बिजनेस करने वालों को मिलेगा बढ़ावा

Budget:1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का बजट पेश करेंगी.

इस बार के बजट से देश भर को काफी उम्मीदें हैं. सभी सेक्टर के लोग अलग-अलग तरह की उम्मीद कर रहे हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

माना जा रहा है कि इस बार बजट में केंद्र सरकार स्टार्टअप (Startup) के लिए काफी खास ऐलान कर सकती है.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए

कुछ सेक्टर्स में इंवर्टिंड फीस स्ट्रक्चर यानी तैयार उत्पादों के मुकाबले

कच्चे माल पर अधिक शुल्क के मुद्दे के समाधान की भी घोषणा कर सकती है.

हो सकती है पीएलआई की घोषणा

आम बजट में पीएलआई योजना के तहत कुछ अन्य क्षेत्रों के लिये वित्तीय प्रोत्साहन योजना की घोषणा की जा सकती है.

सूत्रों ने बताया कि सरकार इसके अलावा प्रधानमंत्री गति शक्ति पहल के

अंतर्गत गठित नेटवर्क योजना समूह (NPG) से स्वीकृत बुनियादी ढांचा

परियोजनाओं के लिए कोष जारी करने पर भी विचार कर सकती है.

2016 में शुरु हुई स्टार्टअप इंडिया की पहल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉजिस्टिक लागत घटाने के उद्देश्य से एकीकृत अवसंरचनाओं के विकास को ध्यान में रखकर

पिछले साल 13 अक्टूबर को गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान शुरू किया था.

सरकार ने देश में स्टार्टअप का मजबूत माहौल तैयार करने के उद्देश्य से

जनवरी, 2016 में स्टार्टअप इंडिया पहल की शुरुआत की थी.

स्टार्टअप को देगी बढ़ावा

सरकार देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले कई कदम पहले ही उठा चुकी है.

स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत स्टार्टअप के करोबार के विभिन्न स्तरों पर पूंजी उपलब्ध कराने के लिए

‘फंड ऑफ फंड्स फॉर स्टार्टअप’ (एफएफएस) योजना, स्टार्टअप इंडिया सीड

फंड स्कीम (एसआईएसएफएस) और क्रेडिट गारंटी स्कीम ऑफ स्टार्टअप (सीजीएसएस) को लागू किया गया है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related