brutality: तांत्रिक के पास इलाज करवाने पहुंची शादीशुदा महिला के साथ दरिंदगी, महीनों तक रेप,और फिर…?

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

brutality: तांत्रिक के पास इलाज करवाने पहुंची शादीशुदा महिला के साथ दरिंदगी, महीनों तक रेप,और फिर…?

brutalityयूपी में रहने वाली एक एक शादीशुदा महिला के ससुराल में हैवानियत की सारीं दरें पार

की गईं। तांत्रिक से इलाज करवाना एक शादीशुदा महिला को काफी भारी पड़ गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

आरोपी ने इलाज करने के बहाने महिला का रेप किया।

यही नहीं, पीड़ित महिला के घर में महीनों तक आकर बार-बार उसके साथ रेप किया।

हैवानियत की हदें तो तब पार हो गईं जब पीड़िता की शिकायत पर

उसके जेठ ने भी उसके साथ दरिंदगी करते हुए रेप किया।

ससुराल में हो रही दरिंदगी को छोड़ जब पीड़ित महिला अपने मायके पहुंची तब भी

उसकी परेशानी कम नहीं हुई। आरोप है पीड़िता के मायके आकर जेठ ने उसके साथ रेप किया।

पीड़िता के मां-बहन के बचाने पर आरोपी जेठ ने तमंचे से परिजनों को जान से मारने की

धमकी देकर फरार हो गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक महिला ने तांत्रिक और जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तांत्रिक व जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच

शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने धारा 156(3) के तहत कोर्ट में

प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी शादी आठ साल

पहले यूपी के मुरादाबाद निवासी एक युवक से हुई थी।

शादी के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर सास, ससुर, जेठ और

पति ने एक तांत्रिक को घर बुलाया। इस दौरान उन्होंने उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

आरोप है कि तांत्रिक ने उसे कपड़ा सुंघाकर बेहोश कर उससे रेप किया।

इतना ही नहीं, तांत्रिक उपचार के बहाने कई दिनों तक बेहोश कर उससे रेप करता रहा।

जब उसने ससुरालियों से शिकायत की तो किसी ने उस पर यकीन नहीं किया।

आरोप है कि तांत्रिक के बाद उसके जेठ ने भी उससे रेप किया।

बताया कि पांच दिसंबर 2022 को जेठ उसकी मां के घर में भी घुस आया।

उस समय उसकी मां घर का सामान लेने गई थी। जेठ ने उसे मुरादाबाद चलने के लिए कहा।

मना करने पर जेठ ने उसके साथ दोबरा रेप किया।

घर पहुंची मां और बहन से उसे बचाया। इस पर जेठ तमंचा तानते हुए उसे,

उसकी मां और बहन को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।

इधर, कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर, जेठ और

तांत्रिक के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related