blue cow: अब बिना ₹1 खर्च किए नील गाय भगाने का जबरदस्त तरीका
blue cow: बिना ₹1 खर्च किए नील गाय भगाने का जबरदस्त तरीका बताने वाले हैं
यदि आप भी नीलगाय से परेशान हो चुके हैं और आपकी फसल खड़ी की
खाड़ी बर्बाद हो जा रही है तो यह तरीका अपनाइए जरूर नीलगाय से छुटकारा मिलेगा।
नीलगाय और जंगली जानवर को भगाने के लिए कुछ दिन पहले ही
एक लेख में जानकारी साझा की गई थी। उस लेख को भी अवश्य पढ़ें।
यह भी पढ़ें :Road Accident:भीषण सड़क हादस, नीलगाय से टकराकर पलटी कार, तीन लोगों की मौत
भारत में किसानों की सबसे बड़ी समस्या होती है नीलगाय क्योंकि किसान अपनी फसलों को किसी भी
रोग या मौसम से किसी भी तरह बचा ले गया लेकिन अंत में नीलगाय फसल को बर्बाद कर ही देती है।
हम हमेशा ऐसे तरीकों को खोजते रहते हैं जिनसे इन जंगली जानवर और नीलगाय से छुटकारा पाया जा सके।
तो आईए जानते हैं क्या है वह तरीका है जिससे बिना 1 रुपए खर्च नीलगाय को भगा सकते है।
जो तरीका हम आपको बताने वाले हैं यह न तो आपको गूगल पर
मिलेगा और ना ही यूट्यूब पर यह मैंने स्वयं से रिसर्च करके बताया है।
blue cow को भगाने का जानदार तरीका
नील गाय को भगाने का उपाय जानने से पहले यह जानते हैं कि नीलगाय को आप कैसे भगा सकते हैं
कुछ समाधान आप स्वयं से भी खोज सकते हैं यह जानकारी प्राप्त करने के बाद,
नील गाय के त्वचा से कुछ ऐसे केमिकल रिलीज होते हैं जिनसे
एक खास बदबू निकलती है जिसे नीलगाय बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं।
उस बदबू को खत्म करने के लिए नीलगाय अपने शरीर के सभी अंगों को लगातार चाटती रहती है
या फिर स्वयं के शरीर को पानी में भिगोकर उस केमिकल को खत्म करने की पूरी कोशिश करती है।
और उनके शरीर से निकलने वाला बदबू उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
और ऐसे बदबू से वह हमेशा दूर ही भागती है लहसुन का गंध लगभग उसी तरह का होता है।
इस बदबू को बनाने के लिए आपको लहसुन की कलियां लेनी है लगभग एक पुती लहसुन ले।
आप एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं कि यह तरीका आपकी फसल के लिए कारगर है या नहीं है।
लहसुन की कलियों को अच्छी तरह से काट ले और 200 मिलीलीटर पानी लेकर
एक एयर टाइट कंटेनर या डब्बे में पानी और लहसुन की कलियों को डालने के बाद
अच्छी तरह से ढक्कन बंद कर दें। अब उस कंटेनर या डब्बे को हल्की धूप जहां लगती हो उस स्थान पर रखें।
चार से पांच दिन के बाद 10 से 15 एक-एक फीट के लकड़ियां ले कर
उसमे थोड़ा सा कपड़े का लत्ता लपेट कर उस पानी को आवश्यकतानुसार कपड़े पर डाल कर
अपनी फसल में लकड़ी को गाड़ दे अब इस बदबू से नीलगाय दूर भागेगी क्योंकि उन्हें यह बदबू पसंद नही है।
यह तरीका छोटे किसानों या जिन किसानों ने सब्जी की खेती कर रखी है उनके लिए कारगर है।
इसके साथ ही यदि संभव हो सके तो फिनाइल भी इसी कपड़े पर डाल दे उसका भी कुछ असर अवश्य होता है।
नोट – इसे अपनी फसल पर ना छिड़के अन्यथा फसल बर्बाद हो सकती है।
