Blood pressure: अगर अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ जाए तो क्या करें? जानें आसान घरेलू उपायों के बारे में…
Blood pressure: अक्सर व्यक्ति का बिना किसी कारण अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है,
जिसके कारण व्यक्ति को कई लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में इसे कैसे सामान्य किया जाए, इसके बारे में लोगों को पता होना जरूरी है।
- Advertisement -
- Advertisement -
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि किसी व्यक्ति का अचानक से बीपी बढ़ जाता है
तो उस दौरान व्यक्ति को क्या करना (How to bp control?) चाहिए। पढ़ते हैं आगे
हाई बीपी को तुरंत कम करने के लिए क्या करें? (What is the fastest way to cure high BP?)
- बीपी को कंट्रोल करने के लिए व्यक्ति को खूब सारा पानी पीना चाहिए। कभी-कभी डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण व्यक्ति का बीपी बढ़ जाता है ऐसे में सिर दर्द, चक्कर आना, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। व्यक्ति को तुरंत एक गिलास या दो गिलास पानी पीना चाहिए।
- जब व्यक्ति का अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ जाए तो ऐसे में व्यक्ति को बिस्तर पर सीधे लेट जाना चाहिए। बता दें कि ब्लड प्रेशर कभी-कभी तनाव के कारण या ज्यादा काम करने के कारण बढ़ जाता है। ऐसे में बॉडी को रिलैक्स करना बेहद जरूरी है। 10 मिनट तक लेटे रहने से व्यक्ति का बीपी कंट्रोल हो सकता है।
- जब व्यक्ति का अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ जाए तो ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ाने के कारण सांस से संबंधित कई लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से आराम मिल सकता है।
- यदि व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है तो ऐसे में व्यक्ति को तुरंत ठंडे पानी से नहा लेना चाहिए। इससे ब्लड फ्लो भी अच्छा हो सकता है।
नोट – यहां दिए गए बिंदु बताते हैं कि कुछ चीजों को दिनचर्या में जोड़ने से हाई बीपी की समस्या से राहत मिल सकती है। लेकिन ध्यान रहे ये केवल टेंपरेरी सुझाव है यदि समस्या एकदम बढ़ गई है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।