Bird flu: अमेरिकी विशेषज्ञ की भविष्यवाणी, कभी भी फैल सकती है अगली महामारी, बर्ड फ्लू होगी वजह

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bird flu: अमेरिकी विशेषज्ञ ” l, कभी भी फैल सकती है अगली महामारी, बर्ड फ्लू होगी वजह

Bird flu: सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) के पूर्व निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने भविष्यवाणी की है कि अगली महामारी बर्ड फ्लू से हो सकती है

और यह सिर्फ समय की बात है। रेडफील्ड बर्ड फ्लू से जुड़े मामलों पर चर्चा करने के लिए एक न्यूज चैनल से बात कर रहे थे। अमेरिका में यह वायरस तेजी से गायों के झुंडों में फैल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

रेडफील्ड ने कहा, सवाल यह नहीं है कि यह होगी या नहीं, सवाल यह है कि यह महामारी कब तक आयेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बर्ड फ्लू के मनुष्यों में प्रवेश करने पर COVID-19 की तुलना में मृत्यु दर बहुत अधिक होगी।

रेडफील्ड ने कहा कि जहां कोविड-19 के लिए मृत्यु दर 0.6 प्रतिशत थी, बर्ड फ्लू के लिए मृत्यु दर संभवतः ”25 से 50 प्रतिशत के बीच होगी।

” पिछले महीने, अमेरिकी अधिकारियों ने बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित होने वाले तीसरे इंसानी मामले की जानकारी दी थी। दुनिया भर में डॉक्टर अब तक बर्ड फ्लू स्ट्रेन H5N1 से 15 इंसानों के संक्रमित होने का पता लगा चुके हैं।

आपको महामारी का सामना करना पड़ता है

रेडफील्ड ने बताया कि बर्ड फ्लू के इंसानों से इंसानों तक फैलने के लिए पांच अमीनो एसिड मौजूद होने चाहिए। उन्होंने कहा ”एक बार जब वायरस मानव रिसेप्टर से जुड़ने और फिर मानव से मानव में जाने की क्षमता हासिल कर लेता है, तो आपको महामारी का सामना करना पड़ता है।

मुझे लगता है कि यह बस समय की बात है।” रेडफील्ड ने कहा कि वे चिंतित हैं क्योंकि यह पूरे अमेरिका में मवेशियों के झुंड में फैलता जा रहा है। पिछले कुछ सालों में, एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस 50 से ज्यादा जानवरों की प्रजातियों को संक्रमित कर चुका है।

वैज्ञानिकों का कहना है

अमेरिकी किसानों को मवेशियों को चिकन के बचे हुए अवशेषों को खिलाने की इजाजत है। हालांकि यूरोप में यह प्रतिबंधित है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बर्ड फ्लू के लिए एक कारण हो सकता है।

हालांकि चारा उद्योग ने इस दावे को खारिज किया है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना ​​है कि गायों को संक्रमित करने के लिए जंगली पंक्षियां जिम्मेदार हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...