BHIM UPI से ट्रांजैक्शन पर अब मिलेगा इंसेंटिव, कैबिनेट ने 2,600 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

BHIM UPI से ट्रांजैक्शन पर अब मिलेगा इंसेंटिव, कैबिनेट ने 2,600 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी

bhim upi: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) को लेकर बड़ा फैसला लिया है.

भीम यूपीआई (BHIM UPI) से ट्रांजैक्शन पर आपको इंसेंटिव भी मिलेगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रुपे डेबिट कार्ड (Rupay Debit Card) और

भीम यूपीआई (Unified Payments Interface) के जरिये कम राशि के लेन-देन को बढ़ावा देने के लिये

2,600 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी. योजना के तहत, बैंकों को चालू वित्त वर्ष में रुपे

और UPI का उपयोग करके ‘पॉइंट ऑफ सेल’ (POS) यानी दुकानों पर लगी भुगतान मशीन और

ई-कॉमर्स लेनदेन को बढ़ावा देने के लिये वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा.

इससे मजबूत डिजिटल भुगतान परिवेश तैयार करने में मदद मिलेगी.

योजना के तहत कम खर्च वाला और उपयोग के लिहाज से सरल यूपीआई लाइट और यूपीआई 123 पे को भी बढ़ावा

दिया जाएगा. एक आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है, ‘मंत्रिमंडल ने रुपे डेबिट कार्ड और भीम-UPI के जरिये

व्यक्तियों और कारोबारियों के बीच कम राशि के लेन-देन को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी.’

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related