Banks Update: गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, बैंक ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Banks Update: गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, बैंक ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले

Banks Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बात कही है.

अब सहकारी बैंक के ग्राहकों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

सरकार इसके लिए इसके लिए सहकारी बैंकों को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) से जोड़ेगी.

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

यह जानकारी दी. सरकार के 52 मंत्रालयों की ओर से संचालित

इस समय 300 योजनाओं के लाभ डीबीटी के जरिये लाभार्थियों तक पहुंचाए जा रहे हैं,

यानी अब इन सभी योजनाओं का लाभ सहकारी बैंकों के ग्राहकों को मिलेगा.

अमित शाह ने दी बड़ी जानकारी

अमित शाह ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में पहले की अपेक्षा बहुत सुधार हुआ है

और इससे देश के नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल रहा है.

इसके अलावा जनधन योजना के चलते 45 करोड़ नए लोगों का बैंक खाता भी खुला है.

ऐसे 32 करोड़ लोगों को रूपे डेबिट कार्ड का लाभ भी मिला है.

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के ‘सहकार से समृद्धि का संकल्प’ से ये सब हुआ है.

बैंक ग्राहकों(Banks Update) की होगी चांदी

अमित शाह ने बताया, ‘देश की समृद्धि और आर्थिक उत्थान में सहकारिता क्षेत्र का अहम योगदान होगा.

पीएम जनधन योजना के तहत खोले गए करोड़ों नए खातों का डिजिटल लेन देन एक ट्रिलियन डालर को भी पार कर

गया है. वर्ष 2017-18 के डिजिटल लेन-देन के मुकाबले इनमें 50 गुना की बढ़ोतरी हुई है.

सहकारी बैंकों के डीबीटी से जुड़ने से नागरिकों के साथ और संपर्क बढ़ेगा और सहकारिता क्षेत्र मजबूत होगा.’

खेती बैंक ने किया उल्लेखनीय प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री ने गुजरात स्टेट को-आपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक यानी खेती बैंक के 71वें वर्ष में प्रवेश

पर बधाई देते हुए बैंक के बारे में बातें की. साहूकारों के चंगुल से बचाने में इस बैंक ने शानदार भूमिका निभाई है.

लोन लेना हुआ आसान

अमित शाह ने कहा कि आरबीआई और नाबार्ड ने बैंकिंग के लिए जो नियम और मापदंड बनाए हैं,

उन सभी मानकों पर खेती बैंक ने खुद को साबित किया है. पहले बैंक से 12 से 15 प्रतिशत की ब्याज पर

लोन मिलता था जो अब 10 प्रतिशत पर आ गया है. इतना ही नहीं

लोन छुकाने वाले लाभार्थियों को दो प्रतिशत की रियायत भी दी जाती है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...