Bank : भारत बंद का ऐलान… क्‍या शुक्रवार को खुलेंगे बैंक? जानिए आप पर कैसे पड़ सकता है असर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bank:भारत बंद का ऐलान… क्‍या शुक्रवार को खुलेंगे बैंक? जानिए आप पर कैसे पड़ सकता है असर

Bank :संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा ने एकजुट होकर 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी समेत कई मुद्दों को लेकर भारत बंद की अपील की गई है।

इस देशव्यापी बंद के दौरान कई सेवाएं प्रभावित होने के असार हैं। शुक्रवार को बुलाए गए ग्रामीण भारत बंद का आप पर क्या असर पड़ सकता है। आइए, यहां जानते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

क्या 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद के कारण बैंक बंद रहेंगे?

फिलहाल, बैंक शुक्रवार को खुले रहेंगे। ये सामान्य रूप से काम करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलीडे मैट्रिक्स में यह जानकारी दी गई है।

भारत बंद का क्‍या है शेड्यूल?

खबरों के मुताबिक, भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। किसान देशभर के प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम करने की कोशिश करेंगे। पंजाब के सड़क मार्गों को चार घंटे के लिए बंद करने की योजना है।

आवश्यक सेवाएं जैसे सब्जियों और अनाज की खरीद और आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान ने अधूरे वादों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है।

ग्रामीण भारत बंद: क्या होगा असर?

ऐसी आशंका है कि शुक्रवार को कई निजी और सरकारी कार्यालयों के साथ गांव की दुकानें भी बंद रहेंगी। इसके अलावा परिवहन सेवाएं, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत ग्रामीण कार्य और ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठानों पर भी इस बंद का असर पड़ सकता है।

किस चीज पर नहीं पड़ेगा असर?

बहरहाल, शुक्रवार को भारत बंद के दौरान एम्बुलेंस ऑपरेशंस, मेडिकल शॉप्‍स और स्कूल जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महत्वपूर्ण सेवाएं जनता के लिए सुलभ रहें।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related