Bank : बड़ी खबर! बिक गया है ये बैंक, डील हो गई पक्की, खाताधारकों को ध्यान रखनी होगी ये बात
Bank : अमेरिका और यूरोप में हाल ही में कई बैंकों के विफल होने की जानकारी सामने आई है.
इसके साथ ही वैश्विक मंदी की बात गहराती जा रही है. इस बीच अब एक बैंक बिकने जा रहा है
और ये डील भी फाइनल हो गई है. दरअसल, फेडरल डिपॉजिट
इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) ने कहा है कि उत्तर कैरोलिना स्थित
फर्स्ट सिटिजन बैंक संकटग्रस्त सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) को खरीदेगा.
बैंकिंग सेक्टर
अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक हाल ही में विफल हो गया.
इसके बाद अब इस बैंक को खरीदा जा रहा है. एसवीबी के विफल होने से पूरा बैंकिंग उद्योग
सकते में आ गया था और दुनिभर में बैकिंग क्षेत्र को लेकर चिंता का माहौल बन गया था.
ऐसे में यह सौदा ऐसे वक्त में हुआ है जब निवेशकों का
भरोसा हिल चुका है. हालांकि, अब वे राहत की सांस ले सकते हैं.
एफडीआईसी
एफडीआईसी और अन्य नियामकों ने जमाकर्ताओं की रक्षा के लिए और वित्तीय संकट को और
गहराने से रोकने के लिए बड़े कदम उठाए थे. इसी क्रम में यह गारंटी दी गई थी कि एसवीबी और
अमेरिका के विफल हो चुके एक अन्य बैंक के ग्राहक अपने पूरे धन का उपयोग कर सकेंगे.
अब एसवीबी के ग्राहक खुद ही फर्स्ट सिटिजन के ग्राहक बन गए हैं.
ये भी है शामिल
एसवीबी की 17 शाखाएं अब फर्स्ट सिटिजन की शाखाओं के तौर पर ही खुलेंगी.
सिलिकॉन वैली बैंक के 10 मार्च को विफल होने के दो दिन बाद न्यूयॉर्क का सिग्नेचर बैंक
भी बैठ गया था. सिग्नेचर बैंक के बड़े हिस्से को खरीदने के लिए न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक राजी हो
गया था लेकिन एसवीबी के खरीदार की खोज जारी रही थी. एफडीआईसी ने बयान में
कहा कि इस बिक्री में एसवीबी के सारे जमा और ऋण की बिक्री भी शामिल है.
