Bank: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने किया कुछ ऐसा, हर तरह हो रही तारीफ, करोड़ों ग्राहक भी हुए खुश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bank: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने किया कुछ ऐसा, हर तरह हो रही तारीफ, करोड़ों ग्राहक भी हुए खुश

Bank : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने इस बार कमाल कर दिया है. एसबीआई (SBI) का मुनाफा इस बार दोगुने से

भी ज्यादा बढ़ गया है. सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने आज आंकड़ा जारी कर

- Advertisement -
- Advertisement -

इस बारे में बताया है. SBI ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ दो गुना से

अधिक होकर 16,884 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, लेकिन इस बीच

एसबीआई का शेयर आज 2.93 फीसदी फिसलकर 573.20 पर पहुंच गया.

शेयर बाजार को दी जानकारी

बैंक ने बताया कि उसके बेहतर प्रदर्शन में खराब ऋणों में कमी और ब्याज आय में सुधार का विशेष योगदान रहा है.

एसबीआई ने 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में 6,068 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था.

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, 2023-24 की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर

1,08,039 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 74,989 करोड़ रुपये थी.

ब्याज से कितनी रही आय

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक ने 95,975 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित की,

जो एक साल पहले इसी अवधि में 72,676 करोड़ रुपये थी. जून 2023 के अंत में बैंक का सकल

एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) घटकर 2.76 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 3.91 प्रतिशत था.

NPA में भी आई गिरावट

इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी जून 2023 में घटकर 0.71 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले एक प्रतिशत था.

समीक्षाधीन अवधि में एसबीआई का समेकित शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर

18,537 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 7,325 करोड़ रुपये था.

बैंक की आय में हुआ इजाफा

इस दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 1,32,333 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की

पहली तिमाही में 94,524 करोड़ रुपये थी. जून तिमाही में बैंक ने अपने गैर-जीवन बीमा उद्यम एसबीआई जनरल

इंश्योरेंस में 489.67 करोड़ रुपये का निवेश किया. इसके अलावा

आठ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में 82.16 करोड़ रुपये का निवेश किया गया.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...