Bank कस्‍टमर से जुड़ा बड़ा अपडेट, अगले महीने क‍िसी भी काम से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bank कस्‍टमर से जुड़ा बड़ा अपडेट, अगले महीने क‍िसी भी काम से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

Bank: अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़े क‍िसी भी काम की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. इस बार आपको बैंक से जुड़ी क‍िसी भी योजना को तैयार करने से पहले छुट्ट‍ियों का ध्‍यान रखना होगा. क्‍योंक‍ि अगस्‍त के महीने में 14 द‍िन बैंकों का अवकाश रहेगा. रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) की तरफ से जारी हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त 2023 में देश में बैंक वीकेंड सह‍ित 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे.

क‍िसी भी तरह की प्‍लान‍िंग पहले ही कर लें

अगस्त के महीने में रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस, तेंडोंग लो रम फात, पारसी नव वर्ष (शहंशाही), श्रीमंत शंकरदेव की तिथि, फर्स्‍ट ओणम, थिरुवोनम और कई त्योहार व‍िशेष रूप से हैं. किसी जरूरी काम से बैंक जाने की योजना बना रहे खाताधारकों को छुट्टियों को ध्‍यान में रखकर ही क‍िसी भी तरह की प्‍लान‍िंग बनानी चाह‍िए. लेक‍िन इन छुट्ट‍ियों के दौरान आपको बैंक की तरफ से इंटरनेट बैंकिंग की सर्व‍िस म‍िलती रहेगी.

- Advertisement -
- Advertisement -

आरबीआई के निर्देशों के अनुसार, 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर, 2023 तक बदला जा सकता है. ऐसे में यद‍ि आप भी बैंक जाने का प्‍लान कर रहे हैं तो पहले नीचे दी गई छुट्टियों की ल‍िस्‍ट देख सकते हैं.

अगस्त 2023 के लिए बैंक की छुट्टियों की ल‍िस्‍ट-

– 6 अगस्त : महीने का पहला रविवार

– 8 अगस्त: तेंदोंग लो रम फात (तेंदोंग लो रम फात के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे)

– 12 अगस्त: महीने का दूसरा शनिवार

– 13 अगस्त: महीने का दूसरा रविवार

– 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस (स्वतंत्रता दिवस के लिए अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे)

– 16 अगस्त: पारसी नव वर्ष (पारसी नव वर्ष मनाने के लिए बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे)

– 18 अगस्त: श्रीमंत शंकरदेव की तिथि (श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे)

– 20 अगस्त: तीसरा रविवार

– 26 अगस्त: महीने का चौथा शनिवार

– 27 अगस्त: महीने का चौथा रविवार

– 28 अगस्त: पहला ओणम (पहला ओणम मनाने के लिए कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे)

– 29 अगस्त: थिरुवोनम (थिरुवोनम मनाने के लिए कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.)

– 30 अगस्त: रक्षा बंधन (रक्षा बंधन के कारण जयपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.)

– 31 अगस्त: रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लबसोल (रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लबसोल के कारण गंगटोक, देहरादून, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे)

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...