Ayushman Card Eligibility: क्या आपका भी बना है आयुष्मान कार्ड? नहीं तो घर बैठे इस सरल तरीके से आप करे आवेदन
Ayushman Card: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाते हैं
जिनका लाभ मौजूदा समय में एक बड़ी जनसंख्या ले रही है। सस्ता व मुफ्त राशन से लेकर
आवास योजना का लाभ लोग ले रहे हैं। क्या शहर और क्या गांव, हर एक दूर-दराज इलाके तक इन योजनाओं को
पहुंचाया जा रहा है। ठीक ऐसे ही आयुष्मान भारत योजना के तहत भी काफी संख्या में लोग
अपना मुफ्त में इलाज करवा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत अगर आप पात्र हैं, तो फिर आपका आयुष्मान कार्ड बनता है
और इसके बाद आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं?
तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी,
जिसके बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं…
ऐसे चेक कर सकते हैं आप अपनी पात्रता:-
स्टेप 1
आप भी अगर जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन
पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको पात्रता चेक करनी होती है
पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम जन आरोग्य
योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
स्टेप 2
सके बाद आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर देना है
फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी दर्ज कर दें
स्टेप 3
अब आपको गेट ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करना है
इससे होगा ये कि आपने जो मोबाइल नंबर दर्ज किया है, उस पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी एक ओटीपी आएगा
स्टेप 4
इस ओटीपी को यहां दर्ज कर दें
फिर अपना प्रांत चुन लें और जिले पर क्लिक करें
अब आपको अपना नाम, पिता का नाम जैसी अन्य मांगी गई जानकारियों को यहां दर्ज करना है
ऐसा करने के बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
