Ayushman Card: अगर आप भी बनवाना चाहते हैं आयु्ष्मान कार्ड तो जान लें यह आसान तरीका,आपकों भी मिलेगा पांच लाख रुपये का लाभ
Ayushman Card: शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में आपको ऐसे लोगों की संख्या काफी नजर आएगी,
जो गरीब वर्ग से आते हैं या जरूरतमंद हैं। ऐसे ही लोगों के लिए केंद्र सरकार से लेकर
राज्य सरकारें तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं।
ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर
‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना’ हो गया है।
इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान कार्ड को बनवाना चाहते हैं, तो चलिए इसका तरीका जानते हैं।
ये रहा आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका:-
स्टेप 1:
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के
आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
फिर यहां पर ‘Am I Eligible’ के विकल्प पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करें
स्टेप 2:
अब सामने आए दो विकल्प में से पहले में अपना राज्य चुनें और
दूसरे में अपने मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर से सर्च करें
ऐसा करने के बाद आपको आपकी पात्रता पता चलेगी, और अगर आप पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
स्टेप 3:
अब आप पात्र हैं, तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
यहां अपने साथ दस्तावेज (आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर) लेकर जाएं
स्टेप 4:
सेंटर पर संबंधित अधिकारी को अपने दस्तावेज दें और उन्हें बताएं
कि आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं
फिर अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे
फिर पात्रता और सत्यापन सहीं पाए जाने पर 10-15 दिनों के भीतर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है।
