Ayushman Card: आप का भी नहीं है आयुष्मान कार्ड तो चाहिए दस्तावेज और कैसे करें आवेदन, हर एक सवाल का जवाब सिर्फ यहां
Aayusman card : लगभग सभी राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की कल्याणकारी और
लाभकारी योजनाएं चलाते हैं, जिनका सीधा लाभ जरूतरमंद और गरीब वर्ग तक पहुंचाया जाता है।
ठीक इसी तरह केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती हैं।
इन योजनाओं का उद्धेश्य लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। इनमें, पेंशन, रोजगार, शिक्षा, राशन और आवास जैसी कई
तरह की योजनाएं शामिल हैं। ठीक ऐसे ही लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और उन्हें बेहतर इलाज मिल सके।
इसके लिए केंद्र सरकार आयुष्मान योजना चलाती है, जिसके अंतर्गत
आप मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए आपको इस योजना के बारे में बताते हैं।
पहले योजना को जानिए
दरअसल, इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर
‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना’ कर दिया है।
मिलता है ये लाभ
वहीं, अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप इस आयुष्मान योजना से जुड़ सकते हैं।
इसके बाद आपको एक कार्ड जारी किया जाता है, जिसके जरिए आप सूचीबद्ध
अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
पात्रता ऐसे करें चेक:-
सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाएं
फीर ‘Am I Eligible’ के विकल्प पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर दें
फिर नजर आ रहे दो ऑप्शन में से पहले में राज्य चुन लें
अब दूसरे में मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करके सर्च पर क्लिक कर दें।
चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
एक मोबाइल नंबर।
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या तरीका है
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाएं और फिर संबंधित अधिकारी को दस्तावेज दिखाएं
फिर आपके दस्तावेज वेरिफाई होंगे और पात्र पाए जाने के 10-15 दिन बाद आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है।व
PM Kisan Yojana: नहीं आई 12वीं किस्त तो तुरंत ऐसे करें लिस्ट में अपना नाम चेक, जानें तरीका
PM Kisan 12th Installment: जारी हो चुकी है 12वीं किस्त, अगर नहीं मिला लाभ तो तुरंत करें इस नंबर पर कॉल
PM Kisan Yojana: योजना का पोर्टल हुआ डाउन, जानें क्या आ रही हैं दिक्कतें और कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
PM Kisan Yojana 12th Installment: आज खत्म हो जाएगा किसानों का इंतजार, जानें खाते में आएंगे कितने पैसे
