Ayushman Bharat Yojana: क्या आप भी पाना चाहते हैं 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज ? तो आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ayushman Bharat Yojana: क्या आप भी पाना चाहते हैं 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज ? तो आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन

Ayushman Bharat Yojana: सरकार देश के हर वर्ग के लिए तरह-तरह की स्कीम लेकर आती रहती है.

इस स्कीम के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की जाती है.

- Advertisement -
- Advertisement -

आजकल के समय में बीमारी का इलाज करना बहुत मुश्किल हो गया है.

ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Yojana) की शुरुआत की

है. इस योजना के जरिए देश के गरीब लोगों को मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करने की सुविधा मिलती है.

इस योजना के तहत 4.5 करोड़ लोगों ने इस स्कीम का लाभ उठाया है. हाल ही में

स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya) ने संसद में इस मामले पर जानकारी दी है.

तीन महीने में योजना से जुड़े इतने लाभार्थी

स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Card) के बारे में बताया कि

यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत अब तक देशभर के

4.5 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं. इसके साथ ही सितंबर, 2022 के महीने में लाभार्थियों की संख्या 3.88 करोड़ थी जो अब

बढ़कर 4.5 करोड़ हो चुकी हैं. ऐसे में तीन महीने के भीतर इस स्कीम से करीब 1 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं.

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में सरकार देशभर में

मेडिकल कॉलेज और इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल बनाने पर ध्यान देने वाली है.

योजना के लिए सरकार प्रदान करती है आयुष्मान गोल्डन कार्ड

आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकार लाभार्थियों को आयुष्मान योजना का

गोल्डन कार्ड (Ayushman Bharat Golden Card) दियान जाता है.

इस कार्ड के जरिए आप देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर

सकते हैं. इस योजना के आवेदन के लिए लाभार्थी की मिनिमम उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए.

इस योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं.

आयुष्मान भारत योजना की पात्रता

कच्चे मकान में रहने वाला, भूमिहीन व्यक्ति, अनुसूचित जाति या जनजाति से संबंधित, ग्रामीण इलाके में रहने वाले,

ट्रांसजेंडर, गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले लोग इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.

अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो

इसके लिए आप अपने घर के नजदीकी जन सेवा केंद्र में जा सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका

इस योजना के आवेदन के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर लॉगिन करें.

आप मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.

आपके Registered Mobile Number पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज करें.

आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा. इसके बाद आप राज्य का चुनाव करें.

नाम, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड और बाकी डिटेल्स फिल करें.

आप राइट साइड में Family Member में टैब करके सभी लाभार्थी के नाम ऐड करें.

इसे सब्मिट कर दें. सरकार आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर देगी.

इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके बाद में कहीं भी यूज कर सकते हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...