awards:योगी सरकार दे रही है 4 लाख तक के इनाम जीतने का मौका, ऐसे करें आवेदन
awards:उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार देश भर के विद्यार्थियों और वर्किंग
प्रोफेशनल्स को 4 लाख रुपए तक के पुरस्कार (awards) जीतने का मौका देने जा रही है।
आगामी चार से पांच फरवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में क्विज मास्टर कुशन पटेल के दिशानिर्देशन में होगी।
इन्वेस्ट यूपी की ओर से होने वाली प्रतियोगिता बिजनेस क्विज, इंडिया क्विज और इंडिया क्विज (स्कूल) की तीनों
कैटेगरी में होगी। यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज’ के एक वर्ग ‘बिजनेस क्विज’ को मुख्य रूप से
बिजनेस वर्ल्ड पर आधारित प्रश्नोत्तरियों पर केंद्रित रखा गया है। इसमें विश्व के बड़े बिजनेस ब्रांड्स, फाइनेंस,
टेक्नोलॉजी, ह्यूमन रिसोर्स, सिस्टम एंड प्रॉसेस, बिजनेस पर्सनालिटी सहित बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ी जानकारियों पर
आधारित प्रश्न होंगे। वहीं दूसरे दिन इंडिया क्विज और इंडिया क्विज (स्कूल) में
जनरल नॉलेज, करेंट अफेयर्स और बिजनेस वर्ल्ड से संबंधित प्रश्न होंगे।
सभी के लिए खुली है प्रतियोगिता
क्विज प्रतियोगिता के दो वर्ग (बिजनेस क्विज और इंडिया क्विज) सभी के लिए है।
बिजनेस क्विज में रिटेन प्रिलिम्स राउंड और उसके बाद सेमीफाइनल राउंड होगा।
आखिर में आठ टीमों को फाइनल राउंड में जगह मिलेगी। एक टीम में न्यूनतम दो सदस्य शामिल होंगे।
क्विज सभी के लिए ओपेन होगी। इसके मेम्बर स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी हो सकते हैं
और वर्किंग प्रोफेशनल्स भी। इस वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में 80 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 45 हजार
रुपए और तृतीय पुरस्कार (awards) के तौर पर 25 हजार रुपए निर्धारित किये गये हैं।
वहीं इंडिया क्विज का आयोजन 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा,
जिसमें प्रिलिम्स में रिटेन राउंड होगा। इसमें सेलेक्ट होने वाली टीम को सेमी फाइनल और फिर
फाइनल राउंड के लिए चुना जाएगा। प्रिलिम्स और सेमी फाइनल पार करने वाली आठ टीमों को फाइनल में प्रवेश का
अवसर दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भी प्रत्येक टीम में न्यूनतम दो सदस्य का होना जरूरी है।
इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं और वर्किंग प्रोफेशनल्स कोई भी भाग ले सकता है।
टीम मेंबर एक ही संस्थान के होना जरूरी नहीं है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को
80 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 45 हजार रुपए और
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपए का पुरस्कार (awards) दिया जाएगा।
इंडिया क्विज (स्कूल) में केवल विद्यार्थी कर सकेंगे प्रतिभाग
इंडिया क्विज (स्कूल लेवल) प्रतियोगिता में ऑनलाइन स्क्रीनिंग राउंड के आधार पर 200 टीमों का चयन होगा।
इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल राउंड होंगे। आखिर में 8 टीमों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया जाएगा।
एक टीम में न्यूनतम दो सदस्य होना जरूरी है। ये क्विज प्रतियोगिता केवल देशभर के
स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाएगी।
टीम मेंबर एक ही स्कूल के होना जरूरी नहीं है। इस कैटेगरी में प्रथम आने वाली टीम को 50 हजार रुपए,
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 30 हजार रुपए और तृतीय स्थान
प्राप्त करने वाली टीम को 20 हजार रुपए का पुरस्कार (awards) प्रदान किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल फॉर्म को भरना होगा। आपको दिये गये क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।
अलग अलग कैटेगरी के क्विज फॉर्मेट में प्रतिभाग करने के लिए अलग अलग फॉर्म भरने होंगे।
फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही प्रकार से भरें।
