Atm card पर क्यों लिखा होता है 16 अंकों का नंबर, क्या आप जानते हैं इसका मतलब?
atm card: आप डेबिट कार्ड तो इस्तेमाल करते ही होंगे. आपने डेबिट कार्ड यानी एटीएम कार्ड पर
16 अंकों का नंबर लिखा हुआ देखा होगा। एटीएम से ट्रांजैक्शन करते समय
आपने कई बार कार्ड की डिटेल भरी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एटीएम पर
16 अंकों का नंबर क्यों लिखा होता है? इसका मतलब क्या है? आइये आज जानते हैं.
इसका संबंध सत्यापन, सुरक्षा और आपकी पहचान से है
दरअसल इन 16 अंकों में आपके कार्ड से जुड़ी जानकारी होती है।
इसका सीधा संबंध आपके कार्ड वेरिफिकेशन, सुरक्षा और आपकी पहचान से है.
जब आप कहीं ऑनलाइन भुगतान करते हैं, तो ये नंबर भुगतान
प्रणाली को बताते हैं कि किस कंपनी ने कार्ड जारी किया है।
16 अंक का क्या मतलब है?
– पहले 6 अंक उस कंपनी को दर्शाते हैं जिसने कार्ड जारी किया है।
इसे जारीकर्ता पहचान संख्या कहा जाता है। उदाहरण के लिए, मास्टरकार्ड के लिए
यह संख्या 5XXXXX है और वीज़ा कार्ड के लिए यह संख्या 4XXXXX है।
– 7वें अंक से लेकर 15वें अंक तक का नंबर बैंक खाते से जुड़ा होता है. यह बैंक खाता नंबर नहीं
बल्कि खाते से जुड़ा लिंक है। इसके बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
– किसी भी कार्ड के अंतिम अंक को चेकसम अंक कहा जाता है।
यह अंक यह बताता कि आपका कार्ड वैलिड है या नहीं। इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट करते
समय आपसे हमेशा सीवीवी मांगा जाता है। यह नंबर
किसी भी भुगतान प्रणाली में कभी भी सहेजा नहीं जाता है।
