Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब सिम कार्ड बदलने का झंझट खत्म, कमाल फीचर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब सिम कार्ड बदलने का झंझट खत्म, कमाल फीचर

Android: बिना सिम कार्ड लगाए टेलिकॉम कंपनियों की सेवाएं eSIM की मदद से ऐक्सेस की जा सकती हैं

और यह कॉन्सेप्ट नया नहीं है लेकिन अब गूगल इसे आसान करने जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

गूगल के Android मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में अब एक नया टूल शामिल किया जा रहा है,

जिसके साथ eSIM ट्रांसफर करने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी और बार-बार फिजिकल सिम कार्ड बदलने के

झंझट से छुट्टी मिल जाएगी। केवल QR कोड स्कैन करने भर से eSIM ट्रांसफर किया जा सकेगा।

एंड्रॉयड डिवाइसेज के बीच eSIM ट्रांसफर करने की प्रक्रिया अब तक बहुत लंबी और जटिल थी।

साथ ही इसका कोई आसान विकल्प नहीं मिलता था। इस तरह eSIM ट्रांसफर जैसी जरूरतों के लिए यूजर्स को

टेलिकॉम कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब गूगल की योजना इस लंबी और जटिल प्रक्रिया को आसान बनाते हुए,

सारा कंट्रोल यूजर्स को देने की है। Android यूजर्स को जल्द नया टूल मिलेगा,

जो eSIM-आधारित डाटा ट्रांसफर के लिए QR कोड्स की मदद लेगा।

गूगल ने पहले ही दी थी जानकारी

गूगल ने इस साल MWC 2023 इवेंट में ही नए eSIM ट्रांसफर टूल की जानकारी दी थी और बताया था

कि यह GSMA (ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

यह नया eSIM ट्रांसफर टूल इस साल के आखिर तक एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

9to5Google ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नए फीचर के लिए

ग्राउंडवर्क पूरा हो चुका है और इसका इस्तेमाल आसान होगा।

iOS में पहले ही मिलता है विकल्प

भले ही गूगल ने अब इस तरह की फंक्शनैलिटी पर काम शुरू किया हो लेकिन ऐपल ने अपने iPhone मॉडल्स के लिए

eSIM ट्रांसफर की प्रक्रिया पहले ही बेहद आसान कर दी है। iOS में पहले ही एक टूल मिलता है,

जिसके साथ eSIM आसानी से ट्रांसफर हो जाता है। बता दें, नए आईफोन मॉडल्स सिंगल फिजिकल कार्ड लगाने

का विकल्प देते हैं और एक eSIM इस्तेमाल किया जा सकता है।

गूगल की ओर से Android यूजर्स के लिए फीचर कब तक रोलआउट किया जाएगा लेकिन संभव है

कि इसे Android 14 का हिस्सा बनाया जाए। अब तक गूगल ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...