Android फोन में 5 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स,कंपनी ने दिए संकेत,पहली बार…
Android:टेक ब्रैंड गूगल ने पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ हार्डवेयर मार्केट में अपनी काबीलियत साबित की है
और बड़े मार्केट शेयर पर कब्जा किया है। अगले कुछ महीनों में कंपनी
Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro लॉन्च करने वाली है
और इन डिवाइसेज से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लीक्स सामने आए हैं।
गूगल सब्सक्रिप्शंस और सर्विसेज पेज से नए फोन की एक फोटो सामने आई है
और इसे मिलने वाले OS अपडेट्स की जानकारी पता चली है।
गूगल पिक्सल सीरीज के नए फोन Pixel 8 Pro की एक फोटो एंड्रॉयड सेटिंग के हवाले से
Android एक्सपर्टन मिशेल रहमान के अकाउंट की ओर से माइक्रोब्लॉगिंग
प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर की गई है। यह इमेज गूगल स्टोर वेबसाइट पर दिखी थी,
जिसे अब हटा लिया गया है। इस फोटो में Pixel 8 Pro पोर्सेलीन वाइट कलरवे में दिखा है
और इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नजर आया है। एक नजर में यह फोन Pixel 7 Pro जैसा ही दिखता है।
ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा फोन
लीक्ड इमेज से यह भी पता चला है कि Pixel 8 Pro पिक्सल सीरीज का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा,
जिसे कंपनी ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च करने वाली है।
इसके अलावा LED फ्लैश के साथ एक और सेंसर मिलने के संकेत मिले हैं।
हालांकि, इस सेंसर से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है
और इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। Pixel 7 Pro के ट्रिपल कैमरा
सेटअप में कंपनी ने टेलीफोटो लेंस बेहतर जूम क्षमता के लिए दिया था।
पूरे 5 साल तक मिलेंगे एंड्रॉयड अपडेट्स
ऐपल आईफोन मॉडल्स की तर्ज पर अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को भी सालों बाद
लेटेस्ट Android OS अपडेट्स मिलते रहेंगे। 9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक,
गूगल नए Tensor चिप पावर्ड स्मार्टफोन्स Pixel 8 और Pixel 8 Pro के साथ नए ट्रेंड की शुरुआत कर सकता है।
इन स्मार्टफोन्स को कंपनी 5 साल तक एंड्रॉयड OS अपडेट्स दे सकती है।
अभी एंड्रॉयड फोन्स में अधिकतम 3 एंड्रॉयड अपडेट्स ही मिलते हैं,
जबकि iPhone मॉडल्स को लॉन्च के कई साल बाद तक अपडेट दिए जाते हैं।
गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दी यह लोकप्रिय ऐप, कहीं आपके फोन में इंस्टॉल तो नहीं?
गूगल ने पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन्स में पहली बार यूजर्स को
स्टॉक Android सॉफ्टवेयर का अनुभव दिया था, जिसे खूब पसंद किया गया।
इसके अलावा नए एंड्रॉयड फीचर्स की टेस्टिंग भी सबसे पहले पिक्सल लाइनअप वाले स्मार्टफोन्स में की जाती है।
अगर गूगल नए सॉफ्टवेयर अपडेट ट्रेंड को लागू करता है तो यह ऐसा करने वाला पहला
Android स्मार्टफोन ब्रैंड बन जाएगा और सैमसंग या वनप्लस जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ देगा। साथ ही संकेत
मिले हैं कि नए पिक्सल फोन्स में फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट के बजाय E-SIM का विकल्प मिल सकता है।
