Android फोन के डिस्प्ले पर ग्रीन डॉट का होता है खास मतलब, न करें नजरअंदाज 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Android फोन के डिस्प्ले पर ग्रीन डॉट का होता है खास मतलब, न करें नजरअंदाज

Android फोन का इस्तेमाल करने के साथ क्या आपने भी कभी नोटिस कि कई बार डिस्प्ले पर

एक ग्रीन कलर की लाइट ब्लिंक कर रही है।अगर हां तो क्या आप इस ग्रीन डॉट का मतलब जानते हैं?

- Advertisement -
- Advertisement -

बहुत से स्मार्टफोन यूजर्स फोन की इन छोटी-छोटी एक्टिविटी को नजरअंदाज कर देते हैं।

Android फोन का इस्तेमाल करने के साथ फोन की हर छोटी से

छोटी एक्टिविटी आपके लिए सुरक्षा के नजरिए से मायने रखती है।

फोन के डिस्प्ले में ग्रीन डॉट का क्या होता है मतलब

दरअसल, एंड्रॉइड फोन यूजर्स के लिए बहुत से सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स के साथ आता है।

इन्हीं फीचर में से एक फोन में ग्रीन लाइट ब्लिंक करने के साथ नजर आता है।

यह भी पढ़ें :Android: खतरे में देश के करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स,सरकार ने जारी की चेतावनी

आपके फोन में microphone, camera और GPS का इस्तेमाल होने पर यह ग्रीन डॉट ब्लिंक करता है।

इस ग्रीन डॉट का मतलब होता है कि फोन में मौजूद कोई ऐप आपके माइक्रोफोन,

कैमरा और जीपीएस सर्विस को इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका ब्लिंक करना एक इंटीकेटर की तरह काम करता है।

दरअसल, Android फोन में यूजर की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को पक्का करने के लिए

गूगल ने इस फीचर को Android 12 के साथ पेश किया था।

यह उन स्थितियों में यूजर के लिए काम का साबित हो सकता है,

जब बैकग्राउंड में रन हो रहा कोई ऐप यूजर के फोन की खास सेटिंग का इस्तेमाल कर रहे हों।

यह ग्रीन डॉट आप अपने फोन के डिस्प्ले पर टॉप राइट कॉर्नर पर देख सकते हैं।

हैकर्स नहीं चुरा सकते डेटा

गूगल का यह इंडीकेटर फीचर हैकर्स से आपके डेटा को बचा सकता है।

जब आप किसी खास ऐप में microphone, camera और GPS का इस्तेमाल न कर रहे हों

और यह ग्रीन लाइट ब्लिंक कर रही हो तो यह आपको अलर्ट कर सकता है।

इसके लिए आप बैकग्राउंड में रन होने वाले ऐप्स को क्लीन करने

के साथ परमिशन मैनेज की सेटिंग पर विजिट कर सकते हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...