Android: एंड्रॉयड यूजर्स को झटका! इन फोन्स में नहीं चलेगा अब WhatsApp
Android: पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (Whatsapp) के
भारत में करोड़ों यूजर्स हैं। लोगों की सहूलियत और सिक्योरिटी के लिए
मेटा का यह ऐप समय-समय पर नए अपडेट पेश करता है। आप जिस स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप चलाते हैं,
वह एक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर काम करता है। वॉट्सऐप ने ऐलान किया है
कि आने वाले दिनों में वह सिर्फ एंड्रॉयड 5.0 वर्जन या उससे बाद के ओएस को सपोर्ट करेगा।
इसका मतलब है कि जो भी स्मार्टफोन्स Android 5.0 वर्जन से पहले के ओएस पर चल रहें हैं,
उन पर वॉट्सऐप की सर्विस काम नहीं करेगी। क्या आपका फोन भी इस लिस्ट में है? आइए जानते हैं।
Whatsapp के मुताबिक, अभी उसका ऐप एंड्रॉयड OS 4.1 और उससे बाद वाले ओएस पर चल रहा है।
iPhone iOS 12 और नए वर्जन पर भी यह सपोर्ट करता है।
साथ ही KaiOS 2.5.0 और उससे बाद वाले ओएस यानी JioPhone और JioPhone 2 पर वॉट्सऐप काम करता
है। 24 अक्टूबर 2023 से इसमें बदलाव होने जा रहा है। यह बदलाव एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए हैं।
Whatsapp सिर्फ उन Android डिवाइसेज पर काम करेगा, जो 5.0 और उससे लेटेस्ट एंड्रॉयड पर चलती हैं।
अभी भी मार्केट में ऐसी डिवाइसेज हैं, जो एंड्रॉयड 5.0 से पुराने ओएस पर काम कर रही हैं।
इनमें विशेषतौर पर Samsung Galaxy S2, Motorola Xoom, HTC Desire HD,
Sony Ericsson Xperia Arc3 जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।
