Akanksha Dubey: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की दो युवकों से थी नजदीकियां, पुलिस गिरफ्त में आए गायक समर सिंह का दावा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Akanksha Dubey: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की दो युवकों से थी नजदीकियां, पुलिस गिरफ्त में आए गायक समर सिंह का दावा

Akanksha Dubey: वाराणसी के होटल में सुसाइड करने वाली

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गिरफ्तार गायक समर सिंह ने

- Advertisement -
- Advertisement -

कई चौंकाने वाली बातें कही हैं। समर सिंह ने दावा किया कि आकांक्षा सिंह से

उसका रिश्ता केवल प्रोफेशनल था। आकांक्षा सिंह वाराणसी और मुंबई के दो युवकों के ज्यादा संपर्क

में थी। इन्हीं दोनों से लगातार उसकी बातें और मुलाकातें होती थीं।

समर ने कहा कि आकांक्षा की कॉल डिटल निकलवाई जाए तो इस बारे में सच्चाई सामने आ

जाएगी। उसने दावा किया कि इन दिनों आकांक्षा से उसकी बातचीत बहुत कम होती थी।

सुसाइड वाली रात भी समर और आकांक्षा के बीच फोन पर बात हुई थी।

वह कॉल 10 सेकेंड की थी। उसमें शोरगुल सुनाई दे रहा था।

इससे न तो आकांक्षा कुछ कह सकी और न समर उसका जवाब दे पाया।

फिर कॉल कट गई-यह जानकारी समर सिंह से पूछताछ में सामने आई है।

गाजियाबाद में गिरफ्तारी के बाद बनारस लाए गए समर से पुलिस अधिकारियों और क्राइम ब्रांच की

टीम ने पूछताछ की। उस पूछताछ में एक युवा अभिनेत्री के सुनहरे सपनों के कुछ तिलिस्म सामने

आए हैं। समर ने बताया कि आकांक्षा से उसकी नजदीकी विगत तीन वर्ष पहले हुई थी।

मगर इधर एक वर्ष से काम, भुगतान और दूसरे के साथ संबंधों को लेकर आकांक्षा से उसका

मनमुटाव हो गया था। समर ने अपनी ओर से किसी तरह का दबाव डालने से इनकार किया।

गुस्से में गाली देती थी आकांक्षा

पुलिस के मुताबिक 25 मार्च की रात की पार्टी एक तरह से ब्रेक-अप पार्टी थी।

समर सिंह ने बताया कि 10 सेकेंड की कॉल के दौरान तेज म्युजिक और डीजे की आवाजें सुनाई

दे रही थीं। इसलिए उसने फोन काट दिया। समर के मुताबिक आकांक्षा नशे और

गुस्से में चिल्लाती थी, गालियां बकती थी। इसलिए भी उस 10 सेकेंड की

कॉल के बाद उसने अपना फोन फ्लाइट मोड में डाल दिया।

समर सिंह ने बताया कि वह घटना की रात शूटिंग के लिए गोरखपुर में था।

अगले दिन 26 मार्च को उसे मुंबई जाना था। हालांकि अगले दिन घटना की जानकारी होने पर

उसने दुख में स्टेटस भी लगाया। जब उसका नाम उछलने लगा तब फोन बंद कर लिया।

उसने आकांक्षा की मां पर भी अभद्र तरीके से बात करने का आरोप लगाया।

तारापुर के युवक से फिर होगी पूछताछ

समर सिंह से पूछताछ में पुलिस को तारापुर निवासी युवक के बारे में भी

नई जानकारी मिली है। समर ने बताया कि तारापुर के युवक से आकांक्षा के 12 साल से नजदीकी

संबंध थे। जब आकांक्षा उसके लिए काम करने लगी, तब उक्त युवक ने थोड़ी दूरी बनाई थी।

इधर एक साल से उस युवक की आकांक्षा से फिर नजदीकी बढ़ गई थी।

उसी युवक ने 25 मार्च को ब्रेकअप पार्टी आयोजित कराई थी।

लिव-इन में रहती थीं अभिनेत्री

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे तीन साल से समर सिंह के संपर्क में थीं। टिकटॉक वीडियो बनाने वाली

प्रतिभाशाली आकांक्षा ने भोजपुरी इंडस्ट्री कदम रखा। समर सिंह के गाये गीतों में

अभिनय करते हुए नजदीकी बढ़ी। इस दौरान दोनों लिव-इन में भी रहे।

वाराणसी में टकटकपुर में समर सिंह फ्लैट लेकर रहता था।

अभिनेत्री जब भी वाराणसी में होतीं, अक्सर समर सिंह के साथ रहती।

आरोप है कि समर सिंह अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को किसी दूसरे कलाकार या प्रोड्यूसर के साथ

काम करने से रोकने लगा। इसके लिए उसने मेहनताना भी नहीं दिया।

इसे लेकर दोनों में खींचतान बढ़ने लगी थी। हालांकि दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे।

14 फरवरी यानी वेलेंटाइन-डे के दिन अभिनेत्री ने समर सिंह के साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी।

कब क्या हुआ

– 22 मार्च की रात अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सारनाथ स्थित सौमेंद्र होटल 105 नंबर कमरे में रुकीं।

– 24 मार्च को सारनाथ स्थित एक मोटल में फिल्म का प्रमोशन रखा गया था।

– 25 मार्च की रात साढ़े आठ बजे महमूरगंज स्थित मॉलीक्यूल बार में परिचिति दंपति के साथ पार्टी की।

– उसी रात तारापुर निवासी युवक ने कार से अभिनेत्री को होटल तक छोड़ा, कुछ देर रुकने के बाद लौट गया।

– 25 की ही रात अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं, इसमें वह रोती दिखीं, वीडियो दो मिनट 41 सेकेंड का था।

– 26 मार्च की सुबह शूटिंग के लिए अभिनेत्री को बुलाने युनिट के सदस्य पहुंचे तो कमरा नहीं खुला।

– डूप्लीकेट चाबी से कमरा खोला गया, इसमें अभिनेत्री का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई।

– 27 मार्च को अभिनेत्री की मधु दुबे की तहरीर पर भोजपुरी गायक समर सिंह, संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ।

– 05 अप्रैल को समर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुई।

– 06 अप्रैल को दोनों आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ।

– 06 अप्रैल की रात सारनाथ पुलिस गाजियाबाद पहुंची और समर सिंह को गिरफ्तार किया।

– 07/08 अप्रैल को गाजियाबाद में कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वाराणसी पहुंची।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...