Airtel Plans: एक रिचार्ज में चलेगा पूरे परिवार का फोन, कॉलिंग-डेटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ,  एयरटेल फैमिली प्लान की लिस्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Airtel Plans: एक रिचार्ज में चलेगा पूरे परिवार का फोन, कॉलिंग-डेटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ,  एयरटेल फैमिली प्लान की लिस्ट

airtel plans: टेलीकॉम कंपनियों के पोर्टफोलियो में आपको सभी प्लान्स लगभग एक जैसे मिलते हैं.

जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर फैमिली प्लान्स ऑफर करते हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

ये अपने तरह के खास प्लान होते हैं, जिसमें यूजर्स को कई तरह की सुविधा मिलती है.

इस तरह के प्लान्स में आप पूरे परिवार का कनेक्शन एक्टिव रख सकते हैं.

Airtel Plans की शुरुआत 599 रुपये से होती है

Airtel के फैमिली पोस्टपेड प्लान्स की लिस्ट में चार्ज रिचार्ज ऑप्शन शामिल है. इन प्लान्स की शुरुआत 599 रुपये से

होती है और 1499 रुपये तक जाती है. आइए जानते हैं इन प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स की डिटेल्स.

599 रुपये में क्या मिलेगा?

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.

सभी मेंबर्स इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स को 105GB डेटा मिलेगा,

जिसमें 75GB प्राइमरी यूजर को और 30GB सेकेंडरी यूजर को डेटा मिलेगा. प्लान 200GB तक डेटा रोलओवर सर्विस के साथ आता है.

6 महीनों के लिए मिलती है

इसमें डेली 100 SMS मिलते हैं. प्लान Amazon Prime मेंबरशिप के साथ आता है,

जो 6 महीनों के लिए मिलती है. वहीं Disney+ Hotstar mobile का सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मिलेगा.

999 रुपये का प्लान

इस प्लान में यूजर्स कुछ चार कनेक्शन को एक्टिव रख सकते हैं. इसमें सभी को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा,

190GB डेटा (100GB प्राइमरी + 30GB प्रत्येक अन्य यूजर्स को), 200GB डेटा रोलओवर और डेली

100 SMS मिलते हैं. ये प्लान भी 6 महीनों के Amazon Prime और

एक साल के Disney+ Hotstar mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आता है.

Airtel का 1199 रुपये का प्लान

इस प्लान में भी चार सिम कार्ड्स को एक्टिव रख सकते हैं. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग,

240GB डेटा (150GB प्राइमरी + 30GB प्रत्येक सेकेंडरी), 200GB डेटा रोलओवर, डेली 100 SMS और अन्य

सर्विसेस मिलेती है. ये प्लान भी Amazon Prime और Disney+ Hotstar mobile

बेनिफिट्स के साथ आता है. इसमें Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

1499 रुपये का रिचार्ज

ये कंपनी का सबसे महंगा फैमिली प्लान है, जिसमें 5 लोगों के नंबर एक्टिव रह सकते हैं.

इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 320GB टोटल डेटा (200GB प्राइमरी + 30GB प्रत्येक अन्य यूजर),

200GB डेटा रोलओवर और डेली 100 SMS का बेनिफिट मिलता है.

इसके अलावा यूजर्स को Netflix Standard, Amazon Prime और Disney+ Hotstar mobile का

सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इन सभी प्लान्स में Xstream Mobile Pack और Wynk Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related