Airtel को 2145 करोड़ रुपये का मुनाफा, हर यूजर से होने वाली कमाई बढ़कर 180 रुपये पहुंची

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Airtel को 2145 करोड़ रुपये का मुनाफा, हर यूजर से होने वाली कमाई बढ़कर 180 रुपये पहुंची

Airtel: टेलिकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल को जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में

2145 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है। पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले

- Advertisement -
- Advertisement -

एयरटेल (Airtel) का मनाफा 89 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में एयरटेल

को 1134 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का तिमाही मुनाफा उम्मीद से कम रहा है।

एयरटेल के शेयर सोमवार को बीएसई पर करीब 2 पर्सेंट की तेजी के साथ 832 रुपये पर बंद हुए हैं।

21.9% बढ़कर 34527 करोड़ रुपये रहा एयरटेल का रेवेन्यू

जून 2022 तिमाही के मुकाबले सितंबर 2022 तिमाही में एयरटेल का मुनाफा 33.5 पर्सेंट बढ़ा है।

चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में भारती एयरटेल का रेवेन्यू सालाना आधार पर

21.9 पर्सेंट बढ़कर 34,527 करोड़ रुपये रहा है। टेलिकॉम कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है

कि पिछले साल की सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 28326 करोड़ रुपये था।

इस साल अब तक एयरटेल के शेयर बीएसई में करीब 21 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

हर यूजर से होने वाली कमाई बढ़कर हुई 190 रुपये

चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू पर

यूजर (हर यूजर से होने वाली कमाई या ARPU) बढ़कर 190 रुपये पहुंच गया।

जून 2022 तिमाही में हर यूजर से होने वाली एयरटेल की कमाई 183 रुपये थी।

ब्लूमबर्ग के एक सर्वे में एनालिस्ट्स ने 2544 करोड़ रुपये के एवरेज प्रॉफिट का अनुमान लगाया था,

जिसे कंपनी हासिल नहीं कर पाई है। सितंबर 2022 तिमाही में मोबाइल सर्विसेज बिजनेस से मिलने

वाला रेवेन्यू 4 पर्सेंट बढ़कर 18958 करोड़ रुपये रहा। वहीं, होम

सर्विसेज वर्टिकल का रेवेन्यू 7 पर्सेंट बढ़कर 990 करोड़ रुपये रहा है।

डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...