अब घर बैठे स्मार्टफोन से बनाएं Aayusman card,स्टेप बाई स्टेप समझें पूरी प्रक्रिया
Aayusman card : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी हैं
और अभी तक Aayusman card नहीं बनवाया है, तो इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है।
अब घर बैठे ही अपने स्मार्ट फोन से Aayusman card बना सकते हैं।
इससे कार्डधारक किसी भी सरकारी अथवा सूचीबद्ध निजी अस्पताल से
प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा ले सकते हैं।
जिस व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बनाना है
उस सदस्य के सामने दिए गए आइकन पर क्लिक करें, उसके बाद एक बाक्स खुलेगा।
इसमें आधार संख्या के सामने वेरिफाई पर क्लिक करें। लाभार्थी के
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी डालें। इसके बाद कंसेंट फार्म का बाक्स खुलेगा।
बाक्स में सबसे नीचे दिए गए विकल्प पर टिक करें और बाक्स के दाहिने ओर
अलाउ बटन पर क्लिक करें। एक बाक्स खुलेगा। इसमें आथेंटिक बटन पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें :Aayusman card न होने पर इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन,इस तरह करें अप्लाई
उसके बाद अगली स्क्रीन पर लाभार्थी का नाम नीले बाक्स में प्रदर्शित होगा।
बाक्स के नीचे ई-केवाईसी आधार ओटीपी चुने और वेरिफाई पर क्लिक करें।
ओटीपी डालने के बाद फिर से कंसेंट फार्म का बाक्स खुलेगा।
बाक्स में सबसे नीचे दिए गए विकल्प पर टिक करें और बाक्स के दाहिने ओर
अलाउ बटन पर क्लिक करें। लाभार्थी से संबंधित सूचना व फोटो खुल जाएगी।
पेज के दाहिने ओर कैप्चर फोटो को नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक कर
मोबाइल के कैमरे से लाभार्थी की फोटो कैप्चर कर प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें :Aayusman card की पुरानी पात्रता लिस्ट हुई रद, अब राशन कार्ड से भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड
पेज में दिए गए एडिशनल इंफार्मेशन में सबसे पहले मोबाइल नंबर पर नो का
विकल्प चुनते हुए लाभार्थी की अन्य सूचना भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
फोटो के नीचे दिए गए मैचिंग स्कोर 80 फीसद से अधिक होने पर बाक्स खुलेगा।
इसमें ओके बटन पर क्लिक करके Aayusman card डाउनलोड कर सकते हैं।
