Aayusman card की पुरानी पात्रता लिस्ट हुई रद, अब राशन कार्ड से भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Aayusman card की पुरानी पात्रता लिस्ट हुई रद,अब राशन कार्ड से भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Aayusman card: जनता को स्वास्थ्य सुरक्षा देने की मुहिम चल रही है।

लोगों को Aayusman card बनाकर दिए जा रहे हैं। एप की शुरुआत होने से लोग

- Advertisement -
- Advertisement -

घर बैठे स्मार्टफोन के जरिए कार्ड बना रहे हैं। पुरानी पात्रता सूची को निरस्त कर दिया गया है।

अब जिन लोगों के राशन कार्ड में पांच से अधिक सदस्य हैं, वे Aayusman card के लिए पात्र होंगे।

अब तक सात लाख 70 हजार Aayusman card बनाए जा चुके हैं।

जिले में कुल 17.19 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है।

वर्ष 2011 की सर्वे पात्रता सूची को निरस्त कर दिया गया है।

93 हजार 177 राशन कार्ड हैं

अब नई सूची राशन कार्ड की बनाई गई है। इसमें अंत्योदय कार्डधारकों सहित पात्र गृहस्थी के

पांच से अधिक सदस्यों वाले कार्ड को आयुष्मान से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :अब आप फोन से खुद बना सकेंगे Aayusman card ,ऐसे  करे अप्लाई,ये होंगे लाभ

93 हजार 177 राशन कार्ड हैं, जिनके छह लाख 25 हजार 866 लोगों का कार्ड बनाया जाना है।

जनसेवा केंद्र, कामन सर्विस सेंटर और पंचायत घर और स्वयं से कार्ड बनाए जा रहे हैं।

21 सितंबर से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष डेढ़ लाख लोगों को कार्ड बनाया जा चुका है,

जबकि योजना की शुरुआत एक अप्रैल 2018 से अब तक कुल सात लाख 70 हजार लाभार्थियों को

आयुष्मान से जोड़ा गया है। प्रतिदिन आठ से 10 हजार कार्ड बनाए जा रहे हैं।

ऐसे करें एप का प्रयोग

परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि पांच लाख तक का

इलाज Aayusman card से कराया जा सकता है। इसके लिए प्ले स्टोर में जाकर

बीईएनईएफ आइसीआइएआरवाई.एनएचए.जीओवी.इन एप डाउनलोड कर लें।

यह भी पढ़ें :Aayusman card :क्या अभी तक आपका नहीं बना आयुष्मान कार्ड? अपने स्मार्टफोन से खूद बनाए आयुष्मान कार्ड 

इसमें राशन कार्ड नंबर डालते ही सारा डाटा पोर्टल उठा लेगा।

मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा, जिसके लिए आधार मोबाइल से लिंक होना चाहिए।

इसके बाद ई-केवाईसी बटन पर क्लिक करें। इतना करने के बाद खुद की केवाईसी के लिए

आधार नंबर प्रदर्शित होगा, जिसको वेरिफाई करने के लिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।

सभी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर Aayusman card डाउनलोड कर लें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related