अब भाग-दौड़ नहीं… इन 5 आसान तरीकों से घर बैठे बन जाएगा Aayusman card 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

अब भाग-दौड़ नहीं… इन 5 आसान तरीकों से घर बैठे बन जाएगा Aayusman card

Aayusman card : सरकारी हो या प्राइवेट अस्पताल दोनों में ही मुफ्त इलाज के लिए

आयुष्मान कार्ड का होना जरूरी है. सरकार की तरफ से मिल रही इस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ हर कोई

- Advertisement -
- Advertisement -

सिर्फ इसलिए नहीं ले पता, क्योंकि वह आयुष्मान कार्ड बनाना नहीं जानता है.

गाजियाबाद में ऐसे ही कई साइबर कैफे और डिजिटल स्टेशन हब लोगों को

ठगने का काम कर रहे हैं. मोटी फीस लेने के बाद भी कार्ड नहीं बन पाता.

अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड बनाना है तो बेफिक्र हो जाइए,

क्योंकि इसके लिए भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप कुछ स्टेप्स को

फॉलो करके घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

गाजियाबाद की खाद्य आपूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी ने बताया कि कैसे कोई भी

अपना आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन कर सकता है. इन स्टेप्स को फॉलो कर आप भी अपना कार्ड बना सकते हैं.

1. सबसे पहले यह करें

सबसे पहले लाभार्थी स्वयं या सहायताकर्ता के माध्यम से इस वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in पर जाएं.

दाहिनी तरफ बॉक्स (Box) में बेनिफिशियरी विकल्प को टिक करके

अपना मोबाइल नंबर डालें. वेरीफाई (VERIFY) पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा,

जिसे Box में दिए गए Auth Mode विकल्प पर अंकित करें. साथ ही दिए गए CAPTCHA को डालकर लॉगिन करें.

2. फैमिली आईडी ऐसे डालें

लॉगिन होने के बाद इस स्क्रीन में राज्य का नाम योजना का नाम (PMJAY) अपने जनपद के नाम को चुनें.

सर्च बाई ( Search By) के विकल्प में प्रदर्शित फैमिली आईडी को चुनें,

यह भी पढ़ें :अब घर बैठे फोन से इस तरह बनाएं Aayusman card, इन स्टेप्स को करें फॉलो 

उसके बाद फैमिली आईडी (Search By) के विकल्प में राशन कार्ड संख्या डालें

और बॉक्स (Box) में दाहिनी तरफ दिए आइकन (icon) को क्लिक करें.

3. तब दिखेगा यह संदेश

अगर परिवार योजनान्तर्गत पात्रता रखता है तो परिवार के समस्त सदस्यों की सूची खुल जाएगी.

यदि परिवार योजनान्तर्गत पात्रता नहीं रखता है तो स्क्रीन पर No beneficiary found संदेश आएगा,

जिस व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाना है, उस सदस्य के सामने दिए गए

आइकन (icon) पर क्लिक करें, उसके बाद एक बॉक्स (Box) खुलेगा,

जिसमें आधार संख्या के सामने वेरीफाई (VERIFY) पर क्लिक करें.

लाभार्थी के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) को डालें.

इसके बाद Consent फार्म का बॉक्स खुलेगा, बॉक्स में सबसे नीचे दिए गए

विकल्प पर टिक करें और बॉक्स के दाहिनी ओर अलाउ (Allow) बटन पर क्लिक करें.

4. अपनी फोटो ऐसे लगाएं

अब एक बॉक्स खुलेगा, जिसमें ऑथेंटिकेट (Authenticate) बटन पर क्लिक करें.

उसके बाद अगली सक्रीन पर लाभार्थी का नाम नीले बॉक्स में प्रदर्शित होगा.

बॉक्स के नीचे ई-केवाईसी (eKYC) आधार ओटीपी चुनें और वेरीफाई पर क्लिक करें.

ओटीपी डालने के बाद फिर से Consent फार्म का बॉक्स खुलेगा,

बॉक्स में सबसे नीचे दिए गए विकल्प पर टिक करें और बॉक्स के दाहिनी ओर

अलाउ (Allow) बटन पर क्लिक करें . लाभार्थी से संबंधित सूचना एवं फोटो खुल जाएगी.

पेज के दाहिनी तरफ कैप्चर फोटो (Capture Photo) के नीचे दिए गए

आइकन (icon) पर क्लिक कर मोबाइल के कैमरे के माध्यम से लाभार्थी की

फोटो कैप्चर (Capture) कर प्रोसीड (Proceed) बटन पर क्लिक करें.

5. ऐसे डाउनलोड होगा कार्ड

पेज में नीचे दिए गए एडिशनल इंफॉर्मेशन (Additional Information) में सर्वप्रथम

मोबाइल नंबर पर नो (No) का विकल्प चुनते हुए लाभार्थी की अन्य सूचना भरें

और सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करें. फोटो के नीचे दिए गए मैचिंग स्कोर 80 प्रतिशत से

अधिक होने पर बॉक्स खुलेगा, जिसमें ok बटन पर क्लिक कर आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

डाउनलोड किये गए कार्ड को लाभार्थी प्रिंट कर सकते हैं या मोबाइल पर सेव कर सकते हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...