Aayusman card : यहां एक क्लिक में करें चेक आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं, पांच लाख तक की मिलती है सुविधा
Aayusman card: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाकर लगभग हर जरूरतमंद
और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाती है। इन योजनाओं पर काफी धन राशि भी खर्च की जाती है।
इनमें राशन, आवास, रोजगार, शिक्षा, पेंशन, बीमा और आर्थिक मदद करने जैसी कई तरह की लाभकारी और
कल्याणकारी योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक स्वास्थ्य योजना है आयुष्मान भारत योजना,
जिसका नाम बदलकर ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना’ हो चुका है।
मौजूदा समय में बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहें तो आप इस योजना से जुड़कर
मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। बस आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।
तो चलिए जल्दी से वो तरीका जानते हैं, जिससे आप अपनी पात्रता चेक करने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं।
दरअसल, इस आयुष्मान योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है।
ये योजना खासतौर पर गरीब वर्ग और जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई।
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता तय है और नियमों के तहत यही लोग इसका लाभ ले सकते हैं।
इसमें वो लोग शामिल हैं, जो दिहाड़ी मजदूर हैं, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं,
अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं या फिर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।
वहीं, अगर आपका मकान कच्चा है, अगर आप भूमिहीन व्यक्ति हैं या फिर आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग
सदस्य है। तो भी आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं। ऐसे में आप ये कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
आवेदन का तरीका जानें:-
अगर आप ऊपर दी गई सूची में शामिल हैं, तो फिर आप aayusman या अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं
यहां आपको अपने साथ आधार, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक मोबाइल नंबर लेकर जाना होता है।
