Aayusman card : आयुष्मान कार्ड बनवाने का अब तरीका बेहद आसान, कार्डधारक को मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ, जानें कैसे
Aayusman card: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने राज्य के लिए
कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए उन लोगों तक लाभ पहुंचाया
जाता है जो असल में जरूरतमंद होते हैं और गरीब वर्ग से आते हैं।
हर योजना के लिए पात्रता तय की जाती है और उस हिसाब से लाभ दिया जाता है।
ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। हालांकि, अब इस योजना का नाम बदलकर
‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना’ हो चुका है।
आप चाहें तो इस योजना से जुड़ सकते हैं और इसमें आवेदन का तरीका भी बेहद सरल है।
तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
आयुष्मान भारत योजना एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
ऐसे में पात्र होने पर आप भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
ये रहा आवेदन का तरीका:-
स्टेप 1
अगर आप भी आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं, तो आप भी इस योजना में आवेदन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
स्टेप 2
जनसेवा केंद्र पर जाकर आपको आवेदन के लिए संबंधित अधिकारी को बताना है
फिर आपसे कुछ दस्तावेज जैसे, आपका आधार कार्ड, राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की कॉपी मांगी जाएगी
साथ ही आपको एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी यहां फॉर्म में देना होता है
स्टेप 3
इसके बाद आपके दस्तावेजों की जांच होगी
साथ ही आपकी पात्रता भी यहां चेक की जाती है
फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपके लिए आयुष्मान कार्ड का आवेदन कर दिया जाता है
ऐसे में आपको लगभग 15 दिनों के अंदर आयुष्मान कार्ड बनकर मिल जाता है।
