Aayusman card : अगर आपको भी बनवाना है अपना आयुष्मान कार्ड, तो जान लें क्या है तरीका
Aayusman card : आप चाहें ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या फिर शहरी क्षेत्र में आपको सरकारी योजनाओं का
लाभ मिलता ही होगा। दरअसल, राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अपने-अपने हिसाब से कई तरह की सरकारी
योजनाएं चला रहे हैं और कई नई योजनाओं की शुरुआत भी करते रहते हैं।
ऐसे में पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। जैसे- ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य
योजना-मुख्यमंत्री योजना’ को ही ले लीजिए। इसमें पात्र लोगों का मुफ्त इलाज किया जा सकता है।
ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आवेदन करना होता है
जिसका तरीका आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में…
दरअसल, जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
इसके बाद कार्डधारक आयुष्मान कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में
अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।आवेदन का तरीका जानें:-
स्टेप 1
अगर आप आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं, तो फिर आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
स्टेप 2
अधिकारी से मिलकर आपको आवेदन के लिए बताना है
फिर आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे और आपको ये देने हैं
इनमें आपका आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र समेत एक एक्टिव मोबाइल नंबर शामिल है
स्टेप 3
अब आपके दस्तावेजों की और आपकी पात्रता की जांच होगी
फिर जब सबकुछ ठीक पाया जाता है, तो प्रोसेस को आगे बढ़ाकर आपका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है
ऐसे में 10-15 दिनों के अंदर आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।
