Aayusman Card : क्या आपने अभी तक नहीं बनवा आयुष्मान कार्ड? एक क्लिक में जानें इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Aayusman Card : क्या आपने अभी तक नहीं बनवा आयुष्मान कार्ड? एक क्लिक में जानें इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ

Aayusman Card : सरकार हर साल कई नई योजनाओं को लॉन्च करती है और साथ ही कई पुरानी योजनाओं को बेहतर भी किया जाता है यानी उनमें कई बदलाव भी किए जाते हैं।

घर बनाने के लिए सब्सिडी, सस्ता व मुफ्त राशन देने की व्यवस्था, पेंशन, बीमा, शिक्षा जैसी नाजाने कितनी तरह की तो योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से एक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना है।

- Advertisement -
- Advertisement -

ये एक स्वास्थ्य योजना है और इसे केंद्र सरकार चलाती है। वहीं, इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं,तो पहले आपको पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं कौन पात्र होता है इस योजना के लिए।

ये मिलता है लाभ

  •  आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो ये ऐसे नहीं बनता। दरअसल, इसके लिए आपका योजना की पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र होना जरूरी है। जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है, उनमें जो लोग शामिल हैं वो हैं…

  •  जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  •  जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  •  जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  •  जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  •  जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं आदि ये लोग पात्र होते हैं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका:-

स्टेप 1
  • आप अगर पात्र हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर उन्हें अपने दस्तावेज दें

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके दस्तावेज वेरिफाई किए जाते हैं और साथ ही पात्रता भी चेक होती है
  • फिर जब सभी कुछ सही पाया जाता है, तो आपका फॉर्म भरा जाता है, जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया को को पूरा किया जाता है और आपका आवेदन कर दिया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related