Aayusman card : क्या आपका भी नही बना आयुष्मान कार्ड? बस पहले जरूर कर लें यह छोटा सा काम
Ayushman Card: आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा नजर आती है,
जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या फिर अपना जीवन गरीबी रेखा से नीचे तक बिता रहे हैं।
इन लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं
चलाते हैं। इनमें बीमा, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, खाने के लिए सस्ता व मुफ्त राशन,
पेंशन की सुविधा आदि योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना आयुष्मान भारत योजना है,
जिससे मौजूदा समय में काफी लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में मिलती है।
इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इससे पहले आपको एक छोटा सा काम करना होता है
और वो है पात्रता चेक करने का। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
दरअसल, इस आयुष्मान भारत योजना का नाम अब बदलकर ‘आयुष्मान भारत
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना’ हो चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि
अब कई राज्य सरकारें भी केंद्र के साथ मिलकर इस योजना को चलाने के लिए आगे आई हैं।
इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनता है और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध
अस्पतालों में मुफ्त में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
योजना के लिए ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-
स्टेप 1
अगर आप भी इस आयुष्मान योजना कार्ड को बनवाकर लाभ
लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले पात्रता चेक करनी होती है
आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
फिर आपको अपना 10 अंको का मोबाइल नंबर और साथ ही कैप्चा कोड भी भरना है
स्टेप 2
इसके बाद आपको गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
इस ओटीपी को दर्ज करें और फिर अपना प्रांत और जिला चुनें
स्टेप 3
अब आपको यहां कई जानकारियां भरनी हैं, जैसे- आवेदक का और उसके पिता का नाम आदि
ये प्रक्रिया होने के बाद आप अपनी पात्रता जान सकते हैं और फिर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
