अब घर बैठे फोन से इस तरह बनाएं Aayusman card, इन स्टेप्स को करें फॉलो
Aayusman card :आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी हैं
और अभी तक Aayusman card नहीं बनवाया है, तो इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है।
अब घर बैठे ही अपने स्मार्ट फोन से आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।
इस कार्ड से कार्डधारक किसी भी सरकारी अथवा सूचीबद्ध निजी अस्पताल से प्रति वर्ष
पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा ले सकते हैं। जिस व्यक्ति का Aayusman Card बनाना है
उस सदस्य के सामने दिए गए आइकन पर क्लिक करें, उसके बाद
एक बाक्स खुलेगा। इसमें आधार संख्या के सामने वेरिफाई पर क्लिक करें।
लाभार्थी का नाम होगा प्रदर्शित
लाभार्थी के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी डालें। इसके बाद कंसेंट फार्म का बाक्स खुलेगा।
बाक्स में सबसे नीचे दिए गए विकल्प पर टिक करें और बाक्स के दाहिने ओर
अलाउ बटन पर क्लिक करें। एक बाक्स खुलेगा। इसमें आथेंटिक बटन पर क्लिक करें।
उसके बाद अगली स्क्रीन पर लाभार्थी का नाम नीले बाक्स में प्रदर्शित होगा।
बाक्स के नीचे ई-केवाईसी आधार ओटीपी चुने और वेरिफाई पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें :अपने मोबाइल फोन पर बना सकते हैं Aayusman card , पढ़िए कैसे क्या करना होगा
ओटीपी डालने के बाद फिर से कंसेंट फार्म का बाक्स खुलेगा।
बाक्स में सबसे नीचे दिए गए विकल्प पर टिक करें और बाक्स के दाहिने ओर
अलाउ बटन पर क्लिक करें। लाभार्थी से संबंधित सूचना व फोटो खुल जाएगी।
पेज के दाहिने ओर कैप्चर फोटो को नीचे दिए गए आइकन पर क्लिक कर मोबाइल के कैमरे से लाभार्थी की
फोटो कैप्चर कर प्रोसीड बटन पर क्लिक करें। पेज में दिए गए एडिशनल इंफार्मेशन में सबसे
पहले मोबाइल नंबर पर नो का विकल्प चुनते हुए लाभार्थी की अन्य सूचना भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
फोटो के नीचे दिए गए मैचिंग स्कोर 80 फीसद से अधिक होने पर बाक्स खुलेगा।
इसमें ओके बटन पर क्लिक करके आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
डाउनलोड किए गए कार्ड को लाभार्थी प्रिंट कर सकते हैं या मोबाइल पर सेव कर सकते हैं।
यह भी बन गए लाभार्थी
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला कार्यक्रम समंवयक डा. पंकज यादव ने बताया कि
शासन के निर्देश पर पात्र गृहस्थी के वह राशन कार्ड (सफेद वाला) धारक भी
अब इस योजना के लाभार्थी हैं, जिनके राशन कार्ड पर कम से कम छह सदस्य हैं।
यह लोग भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
