5g smartphone: इस कम्पनी ने लाॅन्च किया धांसू 5G स्मार्टफोन नया वेरिएंट,कीमत 9 हजार से भी कम,50MP का है कैमरा
5g smartphone: Poco M6 5G के एक नए स्टोरेज ऑप्शन को लॉन्च कर दिया गया है.
फोन के नए 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक जल्द ही भारत में ग्राहक खरीद पाएंगे.
इस फोन को शुरुआत में तीन रैम और दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया था.
ये ऑप्शन्स 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB थे. नए स्टोरेज ऑप्शन के अलावा फोन के बाकी सारे स्पेसिफिकेशन्स वैसे ही रहेंगे.
Poco M6 5G के नए 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है. इस वेरिएंट की बिक्री 20 जुलाई को 12am मिडनाइट से फ्लिपकार्ट से होगी.
ई-कॉमर्स साइट पर इसके लिए एक बैनर भी जारी किया गया है. कुछ बैंक ऑफर्स के साथ ग्राहकों को इस वेरिएंट को 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा.
ये फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है. आपको बता दें कि 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स क्रमश: 10,499 रुपये, 11,499 रुपये और 13,499 रुपये में उपलब्ध हैं.
Poco M6 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Poco M6 5G में 6.74-इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है, पिक्सल डेनसिटी 260ppi है, ब्राइटनेस 600 निट्स तक है
और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 180Hz टच सैंपलिंग रेट है.
ये MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ आता है. ये फोन Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है.
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है.
वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है.
Poco M6 5G की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है.
